July 7, 2024
बेसन के लड्डू बनाने का आसान तरीका - Besan Ke Laddu Kaise Bnayen In Hindi

बेसन के लड्डू

Method to make Besan Ladoo - बेसन के लड्डू बनाने का आसान तरीका - Besan Ke Laddu Kaise Bnayen In Hindi ,besan ke laddu ki recipe...
Spread the love

बेसन के लड्डू बनाने का आसान तरीका – Besan Ke Laddu Kaise Bnayen In Hindi

अभी त्योहारों का मौसम चल रहा है ऐसे में हमे अलग अलग तरह की मिठाई बाजार से खरीदनी पड़ती है लेकिन इसमें एक डर रहता है कि कहीं इनमे कोई अन्य केमिकल या कोई और मिलावट न की गयी हो ,क्यूंकि मार्किट में कुछ भी बिना मिलावट के मिलना असंभव ही लगता है। तो इसे अच्छा होता है कि क्यूं न हम ये मिठाई घर पर ही बना लें जिसे मिलावट का झंझट ही खत्म हो जाये। तो चलिए शुरू करते हैं :-


आवश्य्क समग्री :-Besan Ladoo Ingredients

चार कप बेसन
दो कप बुरा चीनी
दो कप घी
1 /2 कटोरी कटे हुए काजू बदाम
एक टी स्पून इलाइची पाउडर
दो टेबल स्पून पानी

बेसन के लड्डू बनाने का आसान तरीका - Besan Ke Laddu Kaise Bnayen In Hindi
बेसन के लड्डू
बेसन के लड्डू बनाने की विधि :-Method to make Besan Ladoo

सबसे पहले कड़ाई को गैस पर रखे , इसके बाद इसमें घी डाल दें। घी गर्म होने के बाद इसमें बेसन डाल कर अच्छी तरह से मिलाएं , बेसन धीमी आंच पर कम से कम 10 से 12 मिनट तक भुने। जब बेसन से खुशबु आने लगे तो काजू बादाम डालकर अच्छी तरह से मिला लें। बेसन को दानेदार बनाने के लिए इसमें पानी का छिड़काव कर सकते हैं। पानी सुक्ने के लिए इसे धीमी आंच पर एक – दो मिनट तक पकाएं।

इसके बाद आंच बंद कर दें व तैयार मिश्रण को थाली में निकाल लें।
जब मिश्रण ठंडा हो जाये इसमें बुरा चीनी व इलाइची पाउडर डाल कर अच्छी तरह से मिलान करें। जब चीनी अच्छी तरह से मिल जाये तो मन चाहे आकार के लड्डू बनाएं इसके बाद इसमें पिस्ता गड़ा कर सर्व कर सकते हैं।


हम उम्मीद करतें हैं कि आपको ये बेसन के लड्डू की रेसिपी बहुत पसंद आएगी , आप इसे जरूर ट्राय करें व हमे जरूर बताना कि आपको बेसन के लड्डू कैसे लगे। ऐसी अन्य रेसिपी व देश दुनियां की जानकारियों के लिए हमारी वेबसाइट के साथ जुड़े रहें। धन्यवाद !


 


Spread the love

Leave a Reply