July 7, 2024
dosa kaise banaen aasan recipe

dosa kaise banaen aasan recipe

Spread the love

ऐसे बनाएं डोसा ,कच्चा भी नहीं रहेगा और टूटेगा भी नहीं और स्वाद तो कहना ही क्या |

डोसा, भारतीय खाने की सबसे प्रिय विधि में से एक है। यह न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि इसके पीछे एक बड़ा सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व भी है।डोसा के खाने से न केवल पेट संतुलित होता है, बल्कि यह हमें भारतीय भोजन की समृद्ध और विविधता का अनुभव कराता है।

घोल ऐसे बनाएं –उड़द दाल -1 कप ,चावल- 3 कप ,चावल और दाल को 6 घंटे भिगोकर रखें |इसमें 1 बड़ा चम्मच तुअर दाल और 1 बड़ा चम्मच चना दाल भी भिगोएं |इससे डोसे को रंग मिलेगा और वह कुरकुरा बनेगा |
एक मुठी पोहे को 15 मिंट के लिए पानी में भिगोकर रखें | पानी निथारकर पोहे को बारीक़ पीस लें |सभी भीगी हुई दालों और चावल को बारीक़ पीस लें |घोल को 8 घंटे के लिए रख दें ताकि इसमें खमीर उठ जाए |

dosa kaise banaen aasan recipe
dosa kaise banaen aasan recipe

अगर तापमान ठंडा है तो खमीर उठने में 8 घंटे से ज्यादा समय लग सकता है |इस स्थिति में दाल और चावल को रातभर भिगोकर रखें और सुबह पीसें |खमीर उठने के बाद उसमें नमक मिलाएं |वहीं डोसा बनाने से पहले उसमें थोड़ी शक़्कर मिला लें |

तवा –अगर आप लोहे के तवे का इस्तेमाल कर रहें हैं तो डोसा बनाने से पहले उसे ग्रीस की आवश्यकता होगी |ग्रीस करने के लिए गर्म पैन में तेल डालकर फैलाएं | पानी के छींटे डालकर पोंछ दें |अगर नॉन -स्टिक पैन है तो इसे गर्म करके सीधा घोल डालकर डोसा बना सकते हैं |

बनाने की विधि –घोल को तवे पर गोल -गोल फैलाएं ,अगर डोसा कुरकुरा बनाना है तो पतली परत फैलाएं |
डोसे के ऊपर घी लगाएं |डोसे को तब तक पकाएं जब तक उसके किनारे और बीच का रंग भूरा न हो जाए |डोसे को मोड़ें और परोसें |
इस तरह आप डोसा तैयार कर सकते हैं आप खाओ और अपनों को खिलाओ |

 


Spread the love

Leave a Reply