July 4, 2024
Deoria Murder Case Update today

Deoria Murder Case News Today

Spread the love

Deoria Murder Case News Today : देवरिया हत्यकांड में मारे गए प्रेम यादव के घर चलेगा बाबा योगी का बुलडोज़र

चंडीगढ़ :Deoria Murder Case News Today- यूपी के देवरिया जिले के फतेहपुर लहरा टोला गांव में हुए कत्लकांड के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेम यादव के घर को नाजायज़ बताते हुए प्रसाशन को घर गिराने के आदेश दिए हैं। बता दें कि दो अक्टूबर की सुबह देवरिया के फतेहपुर लहरा टोला गांव में एक परिवार के पांच लोगों व एक विरोधी पक्ष के व्यक्ति की मौत हो गयी थी। इनका नौ बीघे जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

Deoria Murder Case News Today
Satyaparkash Dubey and Prem Chand Yadav

मिली जानकारी अनुसार सोमवार सुबह प्रेम यादव जो अपने खेत में काटे जा रहे सागवान के पेड़ों को देखने के बाद सत्यप्रकाश दुबे के घर पहुंच गया था। सत्यप्रकाश दुबे जिसके साथ इनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। यहां पहुंचे प्रेम यादव ने सत्यप्रकाश को कहा कि आप मुकदमा न करें क्यूंकि ये काफी लम्बा चलेगा। इससे अच्छा है इस मामले को सुलह करके सुलझा लेते हैं। यही नहीं प्रेम यादव ने सत्यप्रकाश दुबे को उसके ट्रेक्टर की क़िस्त के लिए पैसे देने का भी प्रस्ताव दिया था। क्यूंकि सत्यप्रकाश ने एक ट्रैक्टर लोन पर लिया हुआ था।

जिसकी क़िस्त भरने में असमर्थ होने के कारण उसके घर ट्रेक्टर की नीलामी को लेकर नोटिस भी लगा था। यही बात जब प्रेम यादव को पता चली तो उसने पैसों की पेशकश करते हुए कहा कि जब आपके पास पैसे हों लोटा देना। लेकिन जमीन का मामला कोर्ट में नहीं जाये। यही बात सत्यप्रकाश दुबे को बुरी लगी उसने प्रेम चंद के साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी। इसके बाद उसके सर पर जोरदार वार किया गया सर में चोट लगने से प्रेम यादव की मौत हो गयी। Deoria Murder Case News Today

Deoria Murder Case News Today
Deoria Murder Case

Deoria Murder Case News Today

इसके बाद गुस्साए प्रेम यादव के परिजनों ने दुबे परिवार पर हमला बोल दिया और उसके पांच परिवारक सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया। मारे गए परिवारक सदस्यों में दुबे की तीन बेटियां उसकी पत्नी एक स्वयं है व दुबे का लड़का घायल हो गया जो हस्पताल में उपचारधीन है। उसके बेटे का हाल जानने योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे थे।

बता दें कि ज्ञान दुबे जो कि सत्यप्रकाश दुबे का भाई था लेकिन इनकी आपस में इतनी नहीं बनती थी। इस मनमुटाव के चलते ज्ञान दुबे ने अपने हिस्से की जमीन अपने नाम करवा ली थी जो नों बीघे थी। इसके बाद ज्ञान दुबे गांव के ही प्रेम यादव के घर रहने चला गया। यहां काफी समय रहा इसके बाद उसने अपनी जमीन प्रेम यादव के नाम कर दी थी। यही बात सत्यप्रकाश दुबे को अच्छी नहीं लगी।

उसने प्रेम चंद यादव के खिलाफ धोखे से अपने भाई की जमीन हड़फने का केस कर दिया। उसने कहा कि उसके भाई को समझ नहीं है लेकिन प्रेम चंद ने उसे बहला-फुसला कर जमीन अपने नाम करवा ली।Deoria Murder Case News Today

Deoria Murder Case News Today
Deoria Murder Case News

एक न्यूज़ रिपोर्ट के अनुसार पुलिस की ज्ञान दुबे से फ़ोन पर बातचीत हुई है जो इस समय गुजरात की किसी फैक्ट्री में काम करता है। पुलिस ने बताया कि जब ज्ञान दुबे को बताया गया कि उसके परिवार के पांच सदस्यों की हत्या हो गयी तो वह फूट-फूट कर रोने लगा, कुछ देर रुकने के बाद उसने पुलिस से बात करते हुए कहा कि अब में जल्द आ जाऊंगा। पुलिस ने भी उससे वापस बुलाया है। उसने कहा कि मेरा सब कुछ खत्म हो गया है। Deoria Murder Case News Today

वहीं कत्लकांड में मारे गए प्रेमचंद यादव की बेटी कल अपने वकील के साथ तहसीलदार से मिलने पहुंची उसने कहा कि हमारे साथ पक्षपात हो रहा है क्यूंकि जिस घर को गिराने की बात हो रही है वो मेरे दादा जी ने बनवाया था। बेटी ने कहा कि मेरे पापा की भी तो इस कत्लकांड में मौत हुई है फिर हमसे क्यों पक्षपात कर रही है सरकार ? उसने कहा कि हमे तहसीलदार ने भरोसा दिया है कि हमारा घर नहीं गिराने दिया जायेगा।


Spread the love

Leave a Reply