July 4, 2024
mother day per apni maa ke lie kichten men kya bnaen

mother day per apni maa ke lie kichten men kya bnaen

Spread the love

मदर डे पर बनाएं अपनी मां के लिए बेहद स्वादिष्ट मसाला पूरी

मदर डे पर अपनी मां के लिए खाने की कोई डिश बनाना चाहते हैं तो मसाला पूरी या  बेड़मी पूरी बनाएं आइए जानते हैं –

सामग्री –गेहूं का आटा -दो कप , सूजी – दो बड़े चम्मच ,उड़द दाल – पौना कप ,हरा धनिया -पौना कप ,हरी मिर्च – एक ,अदरक – एक छोटा टुकड़ा , कसूरी मेथी – एक बड़ा चम्मच ,अजवाइन – एक छोटा चम्मच , तेल – तीन बड़े चम्मच मोयन के लिए , लाल मिर्च पाउडर – एक छोटा चम्मच ,हल्दी पाउडर -पौना छोटा चम्मच ,हींग -एक छोटा चम्मच ,तेल -तलने के लिए |

mother day per apni maa ke lie kichten men kya bnaen
mother day per apni maa ke lie kichten men kya bnaen

बनाने की विधि – उड़द दाल को दो घंटे के लिए भिगोकर रखें | पानी नितारकर दाल को अदरक और हरी मिर्च के साथ बारीक़ पीसें |इसे बड़ी थाली में निकाल लें | इसमें गेहूं का आटा ,सूजी और मोयन सहित अन्य सामग्री मिलाकर अच्छी तरह मिलाएं | जरूरत के हिसाब से पानी डालकर थोड़ा सख्त आटा गूंध लें | इसे 15 मिंट ढककर रखें | अब पैन में तेल गर्म करें और आटे की एक जैसी लोइयां बनाकर बेलें | मध्यम से तेज आंच पर पुरियों को दोनों तरफ से कुरकुरा सुनहरा तलें |तैयार पुरियों को आलू और रायते के साथ परोसें |

 


Spread the love

Leave a Reply