July 7, 2024
masala pauder kaise bnaen

masala pauder kaise bnaen

Spread the love

घर पर ही बनाएं ये पाउडर साल भर काम आएंगे

अब बहुत अच्छी धुप है | चिप्स ,पापड़ और मूंगबडिया बनाने के साथ -साथ कुछ मौसमी सब्जियों को सुखाकर पाउडर बना लें जो साल भर काम आएंगे आइए शुरू करते हैं –

प्याज और लहसुन पाउडर – बड़े प्याज को छीलकर और धोकर पोंछ लें | पतली और लम्बी स्लाइस काटकर पतले सूती कपड़े पर फैला दें | इन्हें हर दिन उल्टे -पलटे करें | लहसुन को भी इसी तरह काटकर धुप में सूखा लें | 2 -3 दिन में जब ये पूरी तरह सुख जाएं तो दोनों को अलग -अलग बारीक़ पीस लें | इस पाउडर को हवाबंद जार में भरकर रखें | सब्जी के मसाले में या स्नैक्स पर बुरककर उपयोग करें |

masala pauder kaise bnaen
masala pauder kaise bnaen

धनिया और पुदीना पाउडर – धनिया और पुदीना को साफ़ करके और धोकर चलनी में छान लें | जब पानी निकल जाए तो कागज पर पंखे की हवा में फैला दें | 2 -3 दिन में पत्तियां सुख जाएंगी | इन्हें धुप में न सुखाएं वरना इनका रंग काला हो जाएगा | सूखने के बाद पीसकर कांच के जार में भरकर रखें |

सहजन का पाउडर – सहजन की फलियों के गूदे को निकालकर व् धुप में सुखाकर बारीक़ पाउडर बना लें | इस पाउडर को सब्जियों और रोटी -परांठों में प्रयोग कर सकते हैं |

masala pauder kaise bnaen
masala pauder kaise bnaen

चुकंदर का पाउडर – चुकंदर को धोकर छिलका उतार दें | इसे मोटी किसनी से कीसकर धुप में 3 – 4 दिन तक सुखाएं और फिर बारीक़ पीस लें |जो लोग कच्चा चुकंदर नहीं खा सकते वो इस पाउडर को एक गिलास पानी में मिलाकर पी सकते हैं | इस पाउडर का इस्तेमाल सब्जियों और मिठाइयों में रंग लाने के लिए भी कर सकते हैं |


Spread the love

Leave a Reply