June 30, 2024
Israel Palestine War Live News

Israel Palestine War Live News

Spread the love

Israel Palestine War Live News : इजरायल में मिल रही है आसानी से भारतीय लोगों को नौकरी, 4 लाख रूपये है सैलरी

नई दिल्ली :Israel Palestine War Live News- जैसे की अभी इजरायल व फिलिस्तीन के बीच जारी जंग दोनों देशों के आम नागरिकों के लिए खतरा बनी हुई है। अभी इजरायल में हालत काफी ख़राब कंडीशन में है। हमास के आंतकी लगातार इजरायल पर राकेट से हमले कर रहे हैं इसके जवाब में इजरायल भी जवाबी कार्यवाई कर रहा है। लेकिन सबसे बड़ी मुसीबत उन आम नागरिकों के लिए है जिनका दोष बस इतना है कि वो इन देशों के नागरिक हैं।

क्यूंकि हमास के आंतकी मासूम बच्चों व औरतों को भी नहीं छोड़ रहे हैं जहाँ औरतों व बच्चियों के साथ दुराचार व छेड़छाड़ हो रही है वहीं मासूम बच्चों की भी हत्याएं कर रहे हैं। मासूम बच्चों को इस जंग से क्या सबंध है ? लेकिन आंतकी इस बात से कोई इत्तेफाक नहीं रखते। उन बच्चों को उनके परिवार के सामने कत्ल किया जा रहा है। जोकि सचमुच बहुत डरावना है। हालाँकि इस दोनों देशों के बीच इस छिड़ी इस जंग की जितनी निंदा की जाये उतनी कम है।

Israel Palestine War Live News

Israel Palestine War Live News
Israel Caregivers Jobs

हम यहां आपको बता बताने जा रहे हैं कि इजरायल जैसे देश में भारतीय लोग भी काम करते हैं। यहां करीब 18 हज़ार भारतीय नागरिक काम करते हैं। यहाँ भारतियों की डिमांड काफी ज्यादा है। इतना ही नहीं यहां भारतीय नागरिकों के लिए इंग्लिश भी भी जरूरी नहीं है। जबकि अमेरिका , जापान कनाडा या अन्य किसी भी देश में जॉब के लिए अंग्रेजी का टेस्ट पास करना होता है। लेकिन इजरायल के मामले में ऐसा नहीं है। भारतियों को यहां पर सबसे ज्यादा केयरगिवर की जॉब मिलती है। केयरगिवर यानि बुजुर्ग लोगों की संभाल करना। Israel Palestine War Live News

क्यूंकि इजरायल जैसे देश में लोगों के पास इतना टाइम नहीं कि वो अपने माता पिता की संभाल कर सकें। इसलिए उन्होंने केयरगिवर रखे हुए हैं। इस जॉब में सबसे ज्यादा भारतीय लोगों की डिमांड है। भारतीय लोगों को यहां मेडिकल सुविधा , रहने खाने का खर्चा भी जॉब सैलरी से अलग परिवार की तरफ से दिया जाता है।

बता दें कि चीन व जापान की तरह इजरायल भी बूढ़ा देश होने की कगार पर खड़ा है। यहां 65 वर्ष से ज्यादा नागरिकों की संख्या काफी है। भारतीय नागरिकों को यहां घंटे के हिसाब से हज़ार रुपए या उसे ज्यादा भी दिए जाते हैं यानि एक दिन में 9 से 10 हज़ार रूपये बन जाते हैं। इस हिसाब से महीने के तीन से चार लाख रूपये बनते हैं जबकि ऊपर से कोई भी खर्चा नहीं होता क्यूंकि वह सब केयरगिवर के परिवार की तरफ से दिया जाता है।

Israel Palestine War Live News
Jobs for Indian In Israel

हालाँकि ये थोड़ा सा मुश्किल काम हो सकता है क्यूंकि इसमें उस शख्स के आसपास ही रहना होता है। यानि छुट्टी के मामले में थोड़ा मुश्किल होगा। लेकिन फिर भी यहां के धार्मिक प्रोग्राम या कोई अन्य छुट्टी के अवसर पर आपको लीव मिल सकती है। अगर व्यक्ति की मौत हो जाये तो भी ये कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो जाता है। फिर भारतीय नागरिक कहीं और भी जॉब कर सकता है क्यूंकि कोई भी वीजा चार साल का होता है। भारत के केरल, कर्नाटका ,आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र जैसे राज्यों को लोग आपको वहां काम करते मिल जायेंगे।


Spread the love

Leave a Reply