Gangster Goldy Brar Underground In Canada : कनाडा में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ हुआ अंडर ग्राउंड , अब नकली गोल्डी बराड़ चला रहा है लॉरेंस गैंग 01
नई दिल्ली : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला कत्लकांड का मास्टर माइंड गोल्डी बराड़ Gangster Goldy Brar Underground In Canada के अंडर ग्राउंड होने की जानकारी सामने आयी है। गोल्डी बराड़ को सुरक्षा एजेंसी व विरोधी गैंग भी तलाश रहे हैं। कनाडा में उसके जैसे दिखने वाले 2 लोगों की पिटाई के बाद गोल्डी को डर सता रहा है। वहीं विरोधी गैंग भी गोल्डी के पीछे पड़ गए हैं। गोल्डी गैंगस्टर लॉरेंस गैंग को चला रहा है।
![Gangster Goldy Brar Underground In Canada](https://hindustangk.com/wp-content/uploads/2022/06/download-2.jpg)
पंजाबी सिंगर सुभदीप सिद्धू यानि सिद्धू मूसेवाला कत्लकांड के बाद से लगातार सुरक्षा एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी हैं। यहां तक की कनाडा में पहले ही उसके खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी हो चूका है। आपको बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ कनाडा में ट्रक चलाता है।
दिवंगत पंजाबी सिंगर Sidhu Moosewala का SYL Song हुआ रिलीज़ , मात्र 50 मिनटों में 15 लाख Views पार
डर के मारे गोल्डी ने अपने नंबर किये बंद Gangster Goldy Brar Underground In Canada
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने अपने सभी नंबर बंद कर दिए हैं , उसके करीब रहने वालों के भी मोबाइल स्विच ऑफ हो चुके हैं। हालांकि इस दौरान लॉरेंस गैंग का काम चलता रहे, इसके लिए डमी गोल्डी गैंग चला रहा है। सूत्रों की मानें तो यह नकली गोल्डी असली की आवाज में रंगदारी के कारोबार को आगे बढ़ा रहा है।मूसेवाला हत्याकांड के बाद गोल्डी सिर्फ पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ही नहीं बल्कि कई गैंग की हिटलिस्ट में है। इनमें सबसे पहला बंबीहा गैंग है।
![Gangster Goldy Brar Underground In Canada](https://hindustangk.com/wp-content/uploads/2022/07/ab67616d0000b273a0e1317c373430c4d00f26ea-300x300.jpg)
दूसरे नंबर पर दिल्ली के दाउद के नाम से मशहूर नीरज बवाना का गैंग, गैंगस्टर भूप्पी राणा, कौशल चौधरी, टिल्लू ताजपुरिया समेत कई गैंग उसके पीछे पड़े हुए हैं। वह मूसेवाला के कत्ल का बदला लेना चाहते हैं। विरोधी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ व लॉरेंस बिश्नोई को पहले ही जान से मरने की धमकी दे चुके हैं।
Post Comment
You must be logged in to post a comment.