July 4, 2024
fresh frut creem kaise bnaen recipe

fresh frut creem kaise bnaen recipe

Spread the love

गर्मियों में बनाएं फ्रेश फ्रूट क्रीम : फलों की ताजगी ,क्रीम की ठंडक

गर्मी का मौसम पुरे शबाब पर आता जा रहा है |इस समय तक आम ,अंगूर जैसे कई मौसमी फल बाजार में दिखाई देने लगे हैं |फिर केले ,अनार जैसे फल तो सदाबहार है तो आइए इनका इस्तेमाल करके डिश तैयार बनाते हैं जो बहुत ही स्वादिष्ट है फ्रेश फ्रूट क्रीम –

सामग्रीरबड़ी के लिए – दो कप दूध |

सामग्री -फलों के लिए -दो सेब ,एक छोटा पपीता ,आधा कप अंगूर ,पौना कप अनार के दाने ,दो केले ,दो आम ,नौ -दस स्ट्रॉबेरी |

fresh frut creem kaise bnaen recipe
fresh frut creem kaise bnaen recipe

सामग्री -क्रीम के लिए -एक कप ताज़ी क्रीम , एक बड़ा चम्मच गाढ़ा दही ,एक बड़ा चम्मच पीसी हुई चीनी ,दो बड़े चम्मच कंडेंस्ड मिल्क ,चार बड़े चम्मच रबड़ी ,आधा छोटा चम्मच हरी इलाइची पाउडर ,स्ट्रॉबेरी सिरप |

सामग्री -गार्निशिंग के लिए – कटे हुए पिस्ता |

बनाने की विधि -रबड़ी –एक पैन में दूध डालें और इसे मध्यम आंच पर उबाल आने तक गर्म करें | फिर आंच को मध्यम धीमा कर दें |दूध तले चिपके नहीं ,इसको रोकने के लिए लगातार चलते रहें ,जब तक वह रबड़ी का रूप नहीं ले लेता | इसे पहले कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें | फिर एक बॉउल में निकालकर फ्रिज में अच्छे से ठंडा होने के लिए रख दीजिए |

फलों की कटिंग –सभी फलों को अच्छे से धो लीजिए |सेब ,पपीता ,केले और आम को छीलकर छोटे छोटे टुकड़ों में काटकर उन्हें एक बड़े बॉउल में डाल दीजिए |अंगूर और स्ट्रॉबेरी को आधे -आधे या चौथाई हिस्सों में काटकर उन्हें बॉउल में डालिए |फलों के इस मिश्रण में अनार के दाने डालकर सभी को फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दीजिए |

fresh frut creem kaise bnaen recipe
fresh frut creem kaise bnaen recipe

क्रीम की तैयारी –एक बॉउल में ताजी क्रीम को फेंट लीजिए |अब इस फेंटी हुई क्रीम में गाढ़ा दही मिलाएं और अच्छी तरह मिल जाने तक फेंटते रहें | फेंटे समय धीरे -धीरे पीसी चीनी और कंडेंस्ड मिल्क डालें |ठंडी रबड़ी और हरी इलाइची पाउडर को भी सामान रूप से मिश्रित होने तक मिलाएं |

परोसने की तैयारी –सर्विंग गिलासों में सबसे नीचे स्ट्रॉबेरी सिरप की एक परत डालकर शुरुआत करें | चाशनी के ऊपर पर्याप्त मात्रा में मिश्रित फल डालें |इन फलों के ऊपर स्ट्रॉबेरी सिरप की परत बिछाएं |फिर ऊपर थोड़ी सी तैयार क्रीम डालें |इन परतों को गिलास के भर जाने तक दोहराएं |ऊपर से कटे हुए पिस्ते डालकर परोसें |


Spread the love

Leave a Reply