July 7, 2024
ese dur karen lakdi ke bartno ki smel

ese dur karen lakdi ke bartno ki smel

Spread the love

लकड़ी के बर्तनों को भी चाहिए देखभाल |

आजकल लकड़ी की प्लेट और बोल काफी चलन में हैं |ये दिखने में भी सुंदर होते हैं और खाना परोसने के बाद और भी आकर्षक लगते हैं इनकी संभाल ऐसे करें –
सही चुनें बर्तन –
लकड़ी में छिद्रपूर्ण सतह होने के कारण जीवाणुओं के पास छिपने के लिए पर्याप्त जगह होती है |अगर आप लकड़ी के बर्तन को रसोई में रखना चाहती हैं तो बबूल और अखरोट से बने बर्तन चुनें |

ese dur karen lakdi ke bartno ki smel
ese dur karen lakdi ke bartno ki smel

ऐसे देखभाल करें -लकड़ी के बर्तन बोल ,प्लेट ,चॉपिंग बोर्ड ,ट्रे आदि को लम्बे समय तक पानी में भिगोकर न रखें |साबुन और गुनगुने पानी से इन्हे धोएं और अच्छी तरह सुखाएं |
सफाई के लिए अधिक रसायन और स्क्रबर का इस्तेमाल करने से ये खराब हो जाएंगे |
दाग़ छुड़ाने के लिए विनेगर और ड्राइंग आयल (जैसे अलसी तेल ,तुंग तेल ,खसखस तेल ,और अखरोट तेल )की बराबर मात्रा मिलाएं | इसकी थोड़ी -सी मात्रा एक मुलायम कपड़े में लें बर्तन पर घिसें |
कहां इस्तेमाल करना है –
इन बर्तनों में कुछ भी लम्बे समय तक परोसने से बचें | सलाद ,फल , रोटी या बिस्किट जैसे सूखे स्नैक्स इस पर रख सकते हैं |लम्बे समय तक इनमे गर्म भोजन न परोसें |
सीजनिंग भी जरूरी है –लकड़ी के बर्तनों को साबुन से धोने के बाद उनकी सीजनिंग करना भी जरूरी है |लकड़ी को धोने से उसमें मौजूद नमी खत्म हो सकती है ,लकड़ी रूखी होकर चटक सकती है | इसलिए इसे धोकर अच्छी तरह से सूखा लें | फिर टिशू पेपर में थोड़ा सा मिनरल आयल लें और इसे बर्तन में अंदर बाहर समान रूप से लगाएं | हर महीने में दो बार सीजनिंग जरूर करें | सीजनिंग के लिए खाने का तेल बिलकुल इस्तेमाल न करें तेल बसी होने के कारण नुकसान कर सकता है |


Spread the love

Leave a Reply