July 4, 2024
Chawal ka upma kaise banta hai recipe

Chawal ka upma kaise banta hai recipe

Spread the love

वाह ! क्या स्वाद है चावल के उपमा का ,देखकर ही मुंह में पानी आ गया |

खाने में अगर नयापन हो तो भूख तो बढ़ेगी ही अगर चावल का उपमा बना हो ,तो आइए बनाते हैं चावल का उपमा |

सामग्री – चावल का आटा -एक कप ,पानी – दो कप ,तेल – एक बड़ा चम्मच ,राई – एक छोटा चम्मच ,चना दाल – एक बड़ा चम्मच ,मूंगफली -दो बड़े चम्मच ,कढ़ी पत्ते -8 -10 ,अदरक – एक बड़ा चम्मच कदूकस की हुई ,लहसुन -एक बड़ा चम्मच बारीक़ कटा हुआ ,साबुत लाल मिर्च – दो ,हरी मिर्च -एक कटी हुई , प्याज -एक बारीक़ कटा हुआ ,टमाटर -एक बारीक़ कटा हुआ ,नमक -स्वादानुसार ,घी -एक बड़ा चम्मच |

Chawal ka upma kaise banta hai recipe

Chawal ka upma kaise banta hai recipe
Chawal ka upma kaise banta hai recipe

बनाने की विधि –मोटे तले के पैन में चावल के आटे को धीमी आंच पर 5 मिंट भूनकर प्लेट में निकाल लें | पैन में तेल गर्म करके मूंगफली को गुलाबी भूनकर निकाल लें | तेल में राई तड़काएं और फिर चना दाल डालकर गुलाबी भूनें | अब अदरक ,लहसुन ,हरी मिर्च और लाल मिर्च डालकर गुलाबी होने तक भूनें | प्याज डालकर इसे भी हल्का भूनें |अब आप टमाटर मिलाएं और ढककर इसके गलने तक पकाएं | पानी डालकर एक उबाल आने तक पकाएं | अब थोड़ा थोड़ा करके चावल का आटा मिलाएं | इसे 2 मिंट के ढक दें | घी डालकर अच्छी तरह मिलाएं | गर्मा-गर्म उपमा पर हरा धनिया डालकर परोसें |


Spread the love

Leave a Reply