लाजवाब है ! बेसन की सब्जी का स्वाद |

besan-ke-gtte-kaise-bnaen-besan-ki-sabji
Spread the love

लाजवाब है ! बेसन की सब्जी का स्वाद |

बेसन से लोग बहुत कुछ बनाते हैं पकौड़े ,बेसन की चटनी ,कड़ी आदि आज हम आपको बेसन की सब्जी बनाना सिखाएंगे जिन्हे बेसन गट्टे  भी कहते हैं तो आइए बनाते हैं –

सामग्री – बेसन -एक कप ,पानी -दो बड़े चम्मच ,लाल मिर्च -एक बड़ा चम्मच ,हल्दी पाउडर -आधा छोटा चम्मच ,धनिया पाउडर -पौना चम्मच , टमाटर -एक बारीक़ कटा हुआ ,प्याज -एक बारीक़ कटा हुआ ,तेल -दो चम्मच ,जीरा -आधा छोटा चम्मच ,नमक -स्वादानुसार |

 

besan-ke-gtte-kaise-bnaen-besan-ki-sabji
besan-ke-gtte-kaise-bnaen-besan-ki-sabji

बनाने की विधि –बेसन को छान कर उसमें लाल मिर्च दो चुटकी ,हल्दी पाउडर एक चुटकी ,थोड़ा नमक ,धनिया पाउडर दो चुटकी मिलाकर दो चम्मच पानी डालकर एक बड़ा लडू बना लें |अब बर्तन में पानी उबाल लें |पानी को उबाल आने के बाद उबलते पानी में आप उस लडू को डाल दें और उबलने दें | उबलने के बाद उस लडू को निकाल लें थोड़ा ठंडा होने पर उसे चाकू से छोटे -छोटे टुकड़े काट लें |अब टमाटर और प्याज की ग्रेवी या पीसी हुए प्याज टमाटर |अब वो उबला पानी निकाल कर अलग बर्तन में डाल दें और उस बर्तन में तेल डालकर जीरा तड़काएं | तड़कने के बाद आप टमाटर प्याज की ग्रेवी डाल दें लाल मिर्च ,हल्दी पाउडर ,धनिया पाउडर , नमक मिलाकर कड़छी चलाएं फिर उबला पानी डाल दें और कटे हुए बेसन के टुकड़े डालें अगर आप तरी रखना चाहती हैं तो पानी थोड़ा पतला उतार लें अगर नहीं तो थोड़ा गाड़ा होने पर उतार लें | बेसन की सब्जी तैयार है | आप चाहें तो इसे आप आलू के साथ या अकेले भी बना सकती हैं |


Spread the love