
Alka Lamba
चंडीगढ़ : आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए सभी पार्टियां चुनावों सबंधी रूप रेखा तैयार करने लगी हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी की और से भी पंजाब में आगामी चुनावों के लिए स्टार प्रचारकों की सूची तैयार की जा रही है। अभी कांग्रेस प्रवक्ता व दिल्ली की चांदनी चौक से विधायक रही अलका लांबा को पंजाब चुनावों के लिए मीडिया कोआर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें : सरकारों के खिलाफ फैसले देने पर मीडिया बनाता न्यायदिशों पर दबाव
आपको बता दें कि अलका लांबा दिल्ली कांग्रेस की सबसे तेज तरार नेत्री मानी जाती है। अलका लांबा ट्विटर पर भी काफी एक्टिव रहती है जहां वो जनता के सामने विपक्ष के हर छोटे बड़े मुद्दे सामने लेकर आती रहती है। अलका लांबा पंजाब के लिए भी कमर कस चुकी हैं। अलका लांबा दिल्ली में केजरीवाल सरकार के कामकाज को काफी नजदीकी से जानती है यहां पंजाब में भी अलका लांबा ने केजरीवाल को दिल्ली का ठग कहा था।

अलका लांबा ने कहा कि केजीरवाल ने दिल्ली को ठगा है अब पंजाब में भी केजरीवाल मुख्यमंत्री बनने के सपने देख रहे हैं। अलका ने केजरीवाल के उस वादे पर भी सवाल उठाये थे जिसमे केजरीवाल ने कहा था कि अगर उनकी सरकार बनेगी तो वो पंजाब की महिलाओं को एक हज़ार रूपये महीना देंगे। लांबा ने कहा कि केजरीवाल पहले यही योजना दिल्ली में भी लागु करें क्यूंकि यहां आप की ही सरकार है।

बता दें कि पार्टी की और से रणदीप सुरजेवाला ने एक पत्र में अलका लांबा को पंजाब की मीडिया कोआर्डिनेटर नियुक्त होने की पुष्टि की है। पत्र में कहा गया है कि अलका लांबा पंजाब चुनावों तक पंजाब की मीडिया कोआर्डिनेटर रहेंगी।