July 7, 2024
ramsara minor

Women Dead Body Found From Ramsara Minor (File Photo)

Spread the love

गांव वरियामखेड़ा और शेरगढ़ के निकट से गुजरती रामसरा माइनर में लगभग 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। जिसकी सूचना मिलने पर चौकी पट्‌टी सदीक की पुलिस ने समाजसेवी संस्था नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्य सोनू ग्रोवर, निशान शाक्य और सावन के सहयोग से शव को निकालकर मोर्चरी में रखवाया है।

ramsara minor
Women Dead Body Found From Ramsara Minor (File Photo)

संस्था के सदस्यों को सूचना मिली कि गांव वरियामखेड़ा व शेरगढ़ के मध्य से गुजरती रामसरा माइनर में एक अज्ञात महिला का शव अटका हुआ है। जिस पर समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। जिस पर चौकी पट्‌टी सदीक के इंचार्ज बलवीर सिंह व हवलदार जगजीत सिंह मौके पर पहुंचें और शव को नहर से बाहर निकाला गया। महिला की आयु करीब 35 वर्ष है। शव गला सड़ा होने के कारण अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। (Bhasker Report)


Spread the love

Leave a Reply