![Youtuber Devraj Patel Death News](https://hindustangk.com/wp-content/uploads/2023/06/Youtuber-Devraj-Patel-Death-News-e1687799266197.jpg)
Youtuber Devraj Patel Death News
मशहूर Youtuber देवराज पटेल का सड़क हादसे में निधन
Chandigarh : छत्तीसगढ़ के मशहूर यूट्यूबर देवराज पटेल का एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। दिल से बुरा लगता है भाई , इस डायलॉग से मशहूर हुए कॉमेडियन पटेल की लाभांडी के पास एक तेज रफ्तारी ट्रक से टक्कर हो गयी। ट्रक ने देवराज को पीछे से जोरदार टक्कर मारी, जिससे देवराज की मौके पर ही मौत हो गयी। उनके निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक व्यक्त किया है।
Youtuber Devraj Patel Death News
![Youtuber Devraj Patel Death News](https://hindustangk.com/wp-content/uploads/2023/06/Youtuber-Devraj-Patel-Death-News-j-300x169.jpg)
मिली जानकारी अनुसार देवराज पटेल आज किसी वीडियो की शूटिंग के लिए जा रहे थे , लेकिन जब वो लाभांडी के नजदीक पहुंचे तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तारी ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी , जिसे देवराज की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। बता दें कि देवराज ने साल 2021 में एक वेब सीरीज में भी काम किया था। इसमें देवराज बीबी की वाईन वाले भुवन बाम के साथ नज़र आये थे। मुख्यमंत्री के साथ वायरल वीडियो में देवराज ये कहते हैं कि छत्तीसगढ़ में दो ही चीज़ मशहूर है एक तो मैं और दूसरे मोरे काका , ये सुनते ही सीएम भघेल की हंसी छूट जाती है। Youtuber Devraj Patel Death News
एक्सीडेंट से पहले देवराज ने आखरी वीडियो में सबको गुड बाई भी बोला था। वहीं अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री भघेल ने लिखा कि “दिल से बुरा लगता है” से करोड़ों लोगों के बीच अपनी जगह बनाने वाले, हम सबको हंसाने वाले देवराज पटेल आज हमारे बीच से चले गए। इस बाल उम्र में अद्भुत प्रतिभा की क्षति बहुत दुखदायी है। ईश्वर उनके परिवार और चाहने वालों को यह दुःख सहने की शक्ति दे. ओम् शांति:।