July 7, 2024
TV Actor Rituraj Singh Dies Of Cardiac Arrest At 59

TV Actor Rituraj Singh Dies Of Cardiac Arrest At 59

Spread the love

मशहूर टेलीविजन अभिनेता ऋतुराज का ह्दय गति रुकने से निधन

मुंबई : टीवी की दुनियां के मशहूर अभिनेता रहे ऋतुराज का कल 59 साल की उम्र में निधन हो गया। डॉक्टरों की रिपोर्ट के अनुसार ऋतुराज की मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई। उनका जन्म 23 मई 1964 को कोटा, राजस्थान में हुआ था। उन्होंने 1993 में जी टीवी पर प्रसारित होने वाली अपनी बात से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। उसके बाद उन्होंने कई लोकप्रिय टीवी शो में काम किया, जिनमें ज्योति, हिटलर दीदी, शपथ, वॉरियर हाई, आहट, अदालत और दीया और बाती हम शामिल हैं। वह 2017 से 2018 तक कलर्स टीवी के सीरियल लाडो 2 में बलवंत चौधरी की भूमिका के लिए भी जाने जाते थे।

ऋतुराज सिंह को मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें 17 फरवरी, 2024 को पेट की बीमारी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 19 फरवरी, 2024 को हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया।

TV Actor Rituraj Singh Dies Of Cardiac Arrest At 59

TV Actor Rituraj Singh Dies Of Cardiac Arrest At 59
TV Actor Rituraj Singh Dies Of Cardiac Arrest At 59

यह जानकारी उनके करीबी दोस्त और अभिनेता, अमित बहल ने दी थी। बहल ने बताया कि सिंह कुछ समय से पेट की बीमारी से जूझ रहे थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी स्थिति में सुधार हो रहा था। हालांकि, 19 फरवरी की सुबह उन्हें हृदय गति रुकने का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया। सिंह के निधन से टेलीविजन उद्योग में शोक की लहर दौड़ गई। कई अभिनेताओं और हस्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

क्या होता है कार्डियक अरेस्ट –

कार्डियक अरेस्ट एक जानलेवा स्थिति है जिसमें दिल अचानक काम करना बंद कर देता है। यह तब होता है जब दिल की विद्युत प्रणाली में गड़बड़ी होती है, जिससे दिल की धड़कन अनियमित या रुक जाती है। कार्डियक अरेस्ट किसी भी उम्र या स्वास्थ्य स्थिति के व्यक्ति को हो सकता है, लेकिन यह उन लोगों में अधिक आम है जिन्हें हृदय रोग होता है। इसके लक्ष्ण होते हैं जैसे : अचानक बेहोश हो जाना, साँस न आना, सीने में अचानक दर्द होना, चक्कर आना , साँस लेने में तकलीफ होना, थकान होना आदि।


Spread the love

Leave a Reply