Russia Ukraine War – यूक्रेन ये मान ले वो नाटो में शामिल नहीं होगा – जेलेंस्की

ukraine president volodymyr zelensky
Spread the love

रूस व यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को 20 से ज्यादा दिन हो गए हैं , अनेकों स्तर की बातचीत हो चुकी हैं लेकिन कोई भी बात सिरे नहीं चढ़ पाई। दोनों देशों के बीच युद्ध अभी भी जारी है। यहां यूक्रेन की आम जनता भी रूस के सैनिकों के खिलाफ मैदान में डटी हुई है। इसी बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदमीर जेलेस्की ने ये बयान दिया है कि अब यूक्रेन की जनता को ये मान लेना चाइये कि यूक्रेन नाटो का सदस्य नहीं बन रहा है।

Ukraine russia war live
Ukraine Russia War

आपको बता दें कि जब युद्ध शुरू हुआ था तब रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने ये चेतावनी पहले ही दी थी कि अगर यूक्रेन नाटो देशों में शामिल होता है तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने के लिए यूक्रेन तैयार रहे। पहले जब यूक्रेन के राष्ट्रपति नाटो की सदस्य्ता के लिए तैयार थे। तब रूस ने बहुत बार चेताया की अगर यूक्रेन नाटो का सदस्य बनता है तो युद्ध ही आखरी विकल्प होगा। इसके बाद से लगातार रूस की तरफ से यूक्रेन पर हमले किये जा रहे हैं जिसे रिहायसी इलाको में हज़ारों यूक्रेनी नागरिकों को जान से हाथ धोना पड़ा। साथ ही लाखों यूक्रेनी नागरिक देश छोड़ कर साथ लगते देशों में शरण ले चुके हैं।

Ukraine Russia War
Ukraine Russia war

बहरहाल , यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदमीर जेलेंस्की का ये ताज़ा बयान यूक्रेन के लिए राहत भरी खबर ला सकता है। हालाँकि पहले भी यूक्रेन के राष्ट्पति ये कह चुके हैं अब यूक्रेन नाटो का सदस्य नहीं बन रहा है। अब राष्ट्रपति के ऐसे बयान के दुनियां में कई मतलब निकले जा रहे हैं।


Spread the love