Raja Warring Vs Bhagwant Mann – कांग्रेस के राजा वड़िंग की भगवंत मान ने की लाइव बेइज्जती

Raja Warring Vs Bhagwant Mann
Spread the love

चंडीगढ़ : कल पंजाब विधान सभा के आखरी दिन कांग्रेस के गिदड़बाह से एमएलए अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग बुरी तरह से फस गए जब उन्हें पंजाब सीएम ने भगवंत मान का जन्म दिन पूछा। राजा इसका जवाब नहीं दे पाए। फिर भगवंत मान ने इसका जवाब देते हुए कहा कि राजा साहिब आपको ये भी नहीं पता कि शहीद भगत सिंह का जन्म दिन कब है ? मान ने कहा कि भगत सिंह का जन्म 28 सितम्बर को होता है। इसके बाद बेइज्जत हुए राजा वड़िंग ने केजरीवाल का कोई छे साल पुराना ट्वीट निकाला जिसमे केजरीवाल ने 27 सिम्बर के दिन भगत सिंह के लिए ट्वीट किया था।

Congress MLA Amrinder Singh Raja Warring
Congress MLA Amrinder Singh Raja Warring

राजा वड़िंग ने कहा कि मान साब ! आप सही हो या केजरीवाल। क्यूंकि केजरीवाल ने एक ट्वीट में 27 सितंबर को शहीद भगत सिंह का जन्म दिन बताया है। इस ट्वीट से भी राजा वड़िंग बुरी तरह से घिर गए। यहां उनके फोल्लोवेर्स ने भी राजा वड़िंग का एक पिछले साल का ट्वीट जब उन्होंने केबिनेट मंत्री का पद संभाला तब उन्होंने ट्वीट किया था कि मैं आज शहीद भगत सिंह के जन्म दिन पर केबिनट मंत्री का कार्यभार संभाल रहा हूँ। उस दिन भी 28 सितंबर था। फोल्लोवेर्स ने कहा कि राजा साब आपने उस समय सही ट्वीट किया था।

Raja Warring Vs Bhagwant Mann
Punjab CM Bhagwant Mann

क्यों हुआ विवाद ?(Raja Warring Vs Bhagwant Mann)

दरअसल विधान सभा सेशन चल रहा था तब राजा वड़िंग ने बोलना शुरू किया राजा वड़िंग ने कहा कि हम पंजाब सरकार के 23 मार्च को छुट्टी वाले दिन के फैसले की प्रशंसा करते हैं लेकिन साथ ही एक सलाह भी देते हैं अच्छा होता अगर इस दिन छुट्टी न करके बच्चो को या सरकारी विभाग में कार्यकर्त कर्मचारियों को भगत सिंह के जन्म के बारे या उनके जीवन के बारे में बताया जाता। इससे नई पीढ़ी को भी भगत सिंह के बारे में जानने का मौका मिलता। इस पर भगवंत मान ने राजा वड़िंग से पूछा था कि क्या आपको पता है शहीद भगत सिंह का जन्म दिन होता कब है। तब राजा वड़िंग जवाब नहीं दे पाए थे।


Spread the love