Mumbai Rain Live Updates : मानसून की पहली बारिश में डूबी मुंबई , भारी बारिश की चेतावनी।

mumbai rain alert , mumbai rain
Spread the love

मुंबई में मानसून पहुंच चूका है मानसून की पहली बारिश ने ही मुंबई प्रसासन के सारे दावों की पोल खोल दी। मुंबई की सारी सड़कें पानी से जलमग्न हो गयी। यहां तक की लोगो के घरों दुकानों में भी पानी भर गया और उनके कूलर , फ्रिज जैसे अन्य इलेक्ट्रॉनिक समान भी ख़राब हो गया।

mumbai rain live news
Heavy Rain Mumbai

मुंबई में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है मौसम विभाग के अनुसार मुंबई में आगे 5 दिनों तक भारी बारिश होगी , इसके चलते डिजास्टर मैनेजमेंट और एनडीआरएफ की टीमें भी पूरी तरह तैयार है। मौसम विभाग की ताज़ा जानकारी अनुसार मुंबई में दोपहर तक हाई टाइड आने के आसार हैं। फ़िलहाल , मुंबई में कल सुबह से ही भारी बारिश हो रही है।

mumbai rain alert , mumbai rain
Mumbai Rain News

मुंबई की सड़कों पर इतना पानी भर गया है कि अब सड़कें नदियां बन गयी हैं। सड़कों से पानी निकालने में मुंबई प्रसासन बुरी तरह विफल रहा। सड़कों में पानी भरे होने के चलते लोगों के दुपहिया वाहन ख़राब हो गए लोग कारों को भी खींचते नज़र आये। चिंताजनक बात ये है की अगर समुंद्री टाइड आते हैं तो मुंबई का खतरा ओर भी बढ़ जायेगा साथ ही मुंबई में आगे भी पांच दिन के लिए भारी बारिश का अलर्ट है , लेकिन सब इंतजामों को लेकर स्थानीय प्रशासन के दावे खोखले नज़र आये , ऐसा नहीं था कि मुंबई प्रशाशन को बारिश का पता नहीं नहीं था बल्कि प्रशासन हद्द से ज्यादा पुख्ता प्रबंध होने की बात कह रहा था प्रशासन की तरफ से कहा गया कि सभी बड़े नालों को पूरी तरह से साफ करवा दिया गया है लेकिन जब बारिश हुई तो मुंबई प्रशासन के दावों की पोल खुल गयी।


Spread the love