July 7, 2024
Manpreet Singh Badal suffered a heart attack

Manpreet Singh Badal suffered a heart attack

Spread the love

पूर्व खजाना मंत्री मनप्रीत बादल को पड़ा दिल का दौरा, बठिंडा अस्पताल में भर्ती

भटिंडा : पूर्व खजाना मंत्री व भाजपा ने नेता मनप्रीत बादल को आज अचानक दिल का दौरा पड़ा जिसके चलते उन्हें तरुंत भटिंडा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों के अनुसार उन्हें सीने में दर्द हुआ था जिसके चलते गंभीर हालत देखते हुए उन्हें बठिंडा के जिंदल हार्ट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें दो स्टंट डाले गए हैं अब वो आईसीयू में हैं।

मिली जानकारी अनुसार पंजाब के पूर्व स्वर्गीय मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की आज पहली बरसी थी। इस प्रोग्राम में मनप्रीत बादल भी शामिल होने वाले थे लेकिन अचानक उनके सीने में दर्द उठा जिसके चलते उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। जहां पर चेकअप करने पर पता चला कि उनकी हालत गंभीर है और उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। जिंदल हार्ट अस्पताल के मालिक व दिल रोग के विशेषज्ञ डॉ. राजेश जिंदल ने बताया कि मनप्रीत बादल की हालत अब काफी ठीक है।

Manpreet Singh Badal suffered a heart attack

Manpreet Singh Badal suffered a heart attack
Former Punjab finance minister Manpreet Singh Badal

उन्होंने बताया कि मनप्रीत बादल को बीती रात काे भी सीन में दर्द हुआ था, जबकि रविवार सुबह भी दर्द हुआ था। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में बुलाकर उनकी ईसीजी और एजोग्राफी की गई तो उनके एक नाड़ी में ब्लॉकेज की समस्या सामने आई। जिसके बाद दो स्टंट डालकर नाड़ी को खोल दिया गया है। अब उनकी हालत ठीक है। डा. जिंदल ने बताया कि उन्हें 48 घंटे के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

मनप्रीत बादल को दिल का दौरा पड़ने की जानकारी मिलने के बाद उनके चचेरे भाई, पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिअद प्रधान सुखबीर बादल अस्पताल पहुंचे। उनके साथ पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका के अलावा शिअद पार्टी सीनियर लीडरशिप मौजूद थी। सुखबीर बादल ने मनप्रीत बादल से मिलकर उनका हालचाल जाना और उनके जल्द ठीक होने की अरदास वाहेगुरु के आगे की। इस दौरान सुखबीर बादल ने मीडिया से दुरी बनाये रखी उन्होंने इतना ही कहा कि वो अपने चचेरे भाई का हाल जानने पहुंचे थे अब वह ठीक है।


Spread the love

Leave a Reply