July 7, 2024
Mankirt Aulakh Interivew Latest News

Mankirt Aulakh

अभी बंबीहा ग्रुप अपनी फेसबुक पोस्ट में मनकीरत औलख को धमकी देते हुए लिखा है कि एक नंबर का फुकरा है मनकीरत औलख। औलख हर बार नहीं बच पायेगा।
Spread the love

चंडीगढ़ : पंजाबी मशहूर सिंगर मनकीरत औलख की मुस्किले बढ़ती जा रही है। उन्हें एक बार फिर से बंबीहा ग्रुप (Bambiha Group)की तरफ से जान से मारने की धमकी दी गयी है। औलख को बंबीहा ग्रुप के फेसबुक पेज से धमकी दी गयी है। बता दें कि दो दिन पहले पुलिस रिमांड पर आये कबड्डी खिलाडी संदीप अम्बिया के हत्यारों ने खुलासा किया था कि उनके निशाने पर मनकीरत औलख सहित पंजाबी इंडसट्री के तीन और सिंगर भी है। Mankirt Aulakh News

Mankirt Aulakh News
Mankirt Aulakh

बंबीहा ग्रुप ने दी धमकी (Bambiha group again threatened to kill Mankirat Aulakh) Mankirt Aulakh News

अभी बंबीहा ग्रुप अपनी फेसबुक पोस्ट में मनकीरत औलख को धमकी देते हुए लिखा है कि एक नंबर का फुकरा है मनकीरत औलख। औलख हर बार नहीं बच पायेगा। उन्होंने कहा कि मनकीरत औलख (Mankirt Aulakh)का बहुत दबदबा है पंजाबी इंडस्ट्री में। बंबीहा ग्रुप कि तरफ से लिखा गया कि औलख अगर दस मिंट पहले न निकलता तो आज उसको स्वर्ग पहुंचा देते। लेकिन अगली बार नहीं बचेगा।

बंबीहा ग्रुप ने औलख के बारे में कहा कि अब कराये जेलों से फोन। अब जब गैंगस्टरों से पंगा ले लिया है तो बचेगा नहीं। बंबीहा ग्रुप ने कहा कि औलख पंजाब के सिंगरों के नंबर गैंगस्टरों को देता है। उसके लॉरेन्स बिश्नोई ग्रुप(Lawrence Bishnoi Group) के साथ सबंध हैं। औलख को मात्र दो दिन में ये दूसरी बार धमकी मिली है।


उधर जब एक चैनल ने मोहाली के एसएसपी हरजीत सिंह गिल से इस सबंधी पूछा गया तो उन्होंने कहा कि औलख को सुरक्षा दे गयी है। पुलिस अभी आरोपियों को तलाश कर रही है। औलख को धमकी देने वाले एक गुर्गे को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। एसएसपी ने कहा कि पंजाब की जनता की सुरक्षा करना पुलिस का काम है। उधर औलख को भी इस बारे में बता दिया गया है।

 


Spread the love

Leave a Reply