
Google Birthday
New Delhi : दुनियां का सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल आज अपना 23 वां जन्मदिन मना रहा है। गूगल ने अपने होमपेज पर डूडल लगाया हुआ है। जिसमें ‘एल’ के स्थान पर मोमबत्ती व केक लगा हुआ है। आपको बता दें कि गूगल दुनियां का सबसे बड़ा सर्च इंजन है इसके बाद यूट्यूब को दूसरे नंबर का सर्च इंजन माना जाता है।गूगल आज 23 साल का हो गया है |गूगल की स्थापना साल 1998 में कैलिफोर्नियां की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के छात्रों लेरी पेज और सर्गी ब्रिन ने की थी।

पहले गूगल अपना जन्मदिन अलग अलग तारीखों को मनाता था पहले ये साल 2005 में सात सितंबर को व उसके बाद 8 सितंबर बाद में 26 सितंबर को मनाया गया। इसके बाद 27 सितंबर को मनाया जाने लगा क्यूंकि इस दिन कम्पनी ने सर्च इंजन पर पेज रिकॉर्ड नंबर सर्च किया था। लांच करने से पहले गूगल का नाम ‘Backrub’ रखा गया था। गूगल के वर्तमान सीईओ सुंदर पिचई है जिन्होंने 24 अक्टूबर 2015 को पद संभाला था।