July 7, 2024
Gangster Goldy Brar News Yamunanagar

Gangster Goldy Brar News

Spread the love

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम पर 50 लाख फिरौती की मांग – Gangster Goldy Brar News Yamunanagar

यमुनानगर:  यमुनानगर सेक्टर -18 पार्ट टू निवासी शराब ठेकेदार सुशील कुमार उर्फ़ टिंकू कंबोज से गोल्डी बराड़ के नाम व्हाट्सअप कॉल कर 50 लाख रु की रंगदारी मांगी गई। जिस समय उनके मोबाइल पर व्हाट्सअप कॉल आई तब वे जिम में थे। रंगदारी न देने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी गई है।

गोल्डी बराड़ के नाम पर ठेकेदार से मांगी 50 लाख रु की फिरौती -Gangster Goldy Brar News Yamunanagar

Gangster Goldy Brar News Yamunanagar
Gangster Goldy Brar News Yamunanagar

सुशील कुमार की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। इससे पहले टिंकू से बदमाश काला राणा ने भी रंगदारी मांगी थी। उसका केस भी जिला अम्बाला के थाना बलदेव नगर थाना में दर्ज है। सुशील कुमार ने पुलिस को बताया कि बुधवार की शाम को वह मधु होटल के पास जिम में एक्सरसाइज कर रहा था ,तभी उसके मोबाइल पर व्हाट्सअप कॉल आई।

उस समय उसने कॉल कट कर दी। इसके बाद आधे घंटे बाद फिर कॉल आई। यह कॉल इंटरनेशनल नंबर से थी। जिस पर टिंकू ने अपने दूसरे फोन से व्हाट्सअप कॉल रिकॉर्ड कर ली।

 


Spread the love

Leave a Reply