अज़रबैजान की सीमा पर भड़की हिंसा, चार अर्मेनियाई सैनिक शहीद

Four Armenian Soldiers Killed in Azerbaijan Border Clashes
Spread the love

अज़रबैजान की सीमा पर भड़की हिंसा, चार अर्मेनियाई सैनिक शहीद

येरवान (आर्मेनिया) – अजरबेजान व आर्मेनिया सीमा पर हिंसा रोकने के समझौते के बाद आज फिर हिंसा की खबर है। यहाँ भड़की हिंसा में चार आर्मीनियाई सैनिक मारे गए वहीं एक सैनिक घायल हो गया। अर्मेनिया ने कहा कि अजरबेजान की सेना ने दक्षिणी क्षेत्र में उसके चार सैनिकों को मार दिया है।

हालाँकि अजरबेजान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पहले आर्मीनियाई सैनिकों की तरफ से गोलीबारी की गयी थी। यहाँ अजरबेजान ने उसकी जवाबी गोलीबारी की है। आपको बता दें कि 2020 के नागोर्नो-काराबाख युद्ध में अज़रबैजान ने आर्मेनिया को हराया और इस युद्ध में 6,000 से अधिक लोगों की मौत हुई।

Four Armenian Soldiers Killed in Azerbaijan Border Clashes

Four Armenian Soldiers Killed in Azerbaijan Border Clashes
Four Armenian Soldiers Killed in Azerbaijan Border Clashes

यह युद्ध बहुत उत्तेजक था और इसने नागोर्नो-काराबाख़ और उसके आस-पास क्षेत्रों में बड़ी हानि पहुंचाई। आर्मेनिया को क्षेत्र के बड़े हिस्से को अज़रबैजान को सौंपने के लिए मजबूर होना पड़ा।

बहरहाल, दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है। हालांकि दोनों देशों ने एक शांति समझौते पर भी हस्ताक्षर किये हुए हैं लेकिन अभी तक इसे पूरी तरह से लागु करने में नाकाम रहे हैं।


Spread the love