
Milkha Singh
Chandigarh :जाने माने एथलीट मिल्खा सिंह का शुक्रवार देर रात निधन हो गया वह कोरोना संक्रमित थे। हांलांकि कुछ समय पहले वो कोरोना से ठीक हो चुके थे लेकिन फिर दुवारा उनकी तबियत बिगड़ गयी जिसके चलते उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती करवाया गया। जहां शुक्रवार शाम उनकी तबियत काफी बिगड़ गयी थी उन्हें बचाया नहीं जा सका । चंडीगढ़ में हस्पताल के प्रवक्ता अशोक कुमार ने बीबीसी को बताया की मिल्खा सिंह का निधन रात 11 :30 बजे हुआ।
मिल्खा सिंह को 20 मई को तबियत बिगड़ने पर हस्पताल भर्ती करवाया गया था जहां वो 13 जून तक आईसीयू में भर्ती रहे यहां उन्होंने कोरोना को हरा दिया था उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। लेकिन फिर दुवारा तबियत ख़राब होने के चलते होने आईसीयू में भर्ती होना पड़ा यहां वो जिंदगी की जंग हार गए। पांच दिन पहले उनकी पत्नी निर्मला मिल्खा सिंह का भी निधन हो गया था। मिल्खा सिंह सिंह ने 91 साल की उम्र में अंतिम साँस ली जबकि उनकी पत्नी 85 वर्ष की थी।
मिल्खा सिंह का अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर 25 स्तिथ श्मशान घाट में किया जायेगा तीन बजे तक उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए सेक्टर 8 स्तिथ घर में रखा जायेगा। मिल्खा सिंह के निधन पर पीएम समेत कई प्रमुख हस्तियों ने दुःख जताया है।