Ex-MLA Surjit Dhiman expelled from Congress party राजा वडिंग ने पूर्व MLA Surjit Dhiman को पार्टी से निकाला बाहर , पंजाब कांग्रेस प्रधान बनाने पर विरोध कर रहे थे धीमान

Ex-MLA Surjit Dhiman expelled from Congress party
Spread the love

चंडीगढ़ : कल ही कांग्रेस दिल्ली हाई कमान ने पंजाब कांग्रेस में बड़ी नियुक्तियां की हैं। Ex-MLA Surjit Dhiman expelled from Congress party पंजाब कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा को बनाया गया है। अमरिंदर राजा के प्रधान बनाने पर बहुत सारे कांग्रेस वर्कर नेता उन्हें वधाईयां दे रहे हैं। वहीं कांग्रेस के पूर्व विधायक सुरजीत धीमान ने इसका विरोध किया और राजा को भर्ष्टाचारी कहा। धीमान ने कहा की राजा वड़िंग ने पहले टिकटें बेचीं थी। उस पर ठगी के भी मामले सामने आएं हैं। ऐसे में पंजाब की लीडरशिप उन्हें नहीं दी जानी चाहिए थी। बल्कि उनकी जगह किसी अनाड़ी को ही प्रधान बना देते।

Ex-MLA Surjit Dhiman expelled from Congress party
Amrinder Raja Warring

पूर्व एमएलए सुरजीत धीमान को निकाला कांग्रेस पार्टी से बाहर
Ex-MLA Surjit Dhiman expelled from Congress party

आपको बता दें कि कांग्रेस हाई कमान ने कल ही अमरिंदर बरार राजा वड़िंग को पंजाब कांग्रेस का प्रधान नियुक्त किया है। वहीं प्रताब सिंह बाजवा को विपक्ष का नेता नियुक्त किया है। इससे पहले सिद्धू भी दुबारा से कांग्रेस प्रधान बनाये जाने को लेकर जोड़ तोड़ में लगे हुए थे। लेकिन हाई कमान ने उन्हें दुबारा मौका देना जरूरी नहीं समझा। राजा वड़िंग के प्रधान बनने पर सुनील जाखड़ , नवजोत सिंह सिद्धू , चरणजीत सिंह चन्नी सहित दिग्ज नेताओं ने वधाईयां दी है।

Ex-MLA Surjit Dhiman expelled from Congress party
Ex MLA Surjit Dhiman

राजा वड़िंग ने प्रधान बनते ही सबसे पहले अपने खिलाफ बयान देने वाले कांग्रेस पूर्व एमएलए सुरजीत धीमान को पार्टी से बाहर का रस्ता दिखा दिया है। कांग्रेस की तरफ से ये पत्र हरीश चौधरी ने जारी किया है जो पंजाब मामलों के प्रभारी है। पत्र में बताया गया है कि सुरजीत धीमान को पार्टी के खिलाफ बोलने के कारण पार्टी से निकाला जा रहा है।


Spread the love