![CM Eknath Shinde Meets Salman Khan At Mumbai Home](https://hindustangk.com/wp-content/uploads/2024/04/CM-Eknath-Shinde-Meets-Salman-Khan-At-Mumbai-Home.jpg)
CM Eknath Shinde Meets Salman Khan At Mumbai Home
सलमान से मिले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे , कहा- लॉरेंस बिश्नोई गैंग खत्म करेंगे
मुंबई : बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के गैलेक्सी आपर्टमेंट पर हुई फायरिंग के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सलमान खान से उनके बांद्रा स्तिथ घर पर मुलाकात की। सलमान खान के घर के बाहर मीडिया से बात करते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार सलमान के साथ है। उन्होंने कहा किसी को भी माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा हम इस फायरिंग की जड़ तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। शिंदे ने कहा हम लॉरेंस बिश्नोई गैंग को जल्द ही खत्म कर देंगे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में कोई गैंगवार करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
CM Eknath Shinde Meets Salman Khan At Mumbai Home
![CM Eknath Shinde Meets Salman Khan At Mumbai Home](https://hindustangk.com/wp-content/uploads/2024/04/CM-Eknath-Shinde-Meets-Salman-Khan-At-Mumbai-Home-m-300x218.jpg)
इससे पहले पुलिस टीम ने बताया कि फायरिंग के बाद जो पोस्ट अनमोल बिश्नोई के नाम की गई थी वह पुर्तगाल से की गयी थी। पुलिस ने बताया पोस्ट में वीपीएन टेक्निक का इस्तेमाल हुआ है। बता दें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई इस समय केन्या में है। उसने इस फायरिंग की जुम्मेवारी ली थी।
इस मामले में पुलिस ने गुजरात के भुज से दो लोगों को गिरफ्तार किया है जो इस गोलीकांड में शामिल थे।इस फायरिंग में रोहित गोदारा गैंग का भी नाम सामने आ रहा है क्यूंकि एक दोषी विशाल जो गुरुग्राम का रहना वाला है वह रोहित गोदारा गैंग का गैंगस्टर है। जिसने रोहित के कहने पर हरियाणा में एक मर्डर किया था।