बाबा राम रहीम को मिली 21 दिनों की पैरोल – Baba Ram Rahim gets parole for 21 days

Ram Rahim nominated by 'main accused' by Punjab police.
Spread the love

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा राम रहीम इंसा को 21 दिनों की पैरोल मिल गयी है। डेरा प्रमुख को तीन हफ्ते की पैरोल परिवारक सदस्यों को मिलने के लिए दी गयी है। आपको बता दें कि राम रहीम के वकीलों की तरफ से पहले भी कई बार अदालत में पैरोल के लिए अपील लगाई गयी थी। लेकिन उन्हें अदालत की तरफ से कोई ज्यादा राहत नहीं दी गयी थी। अब राम रहीम को 21 दिन की पैरोल दी गयी है जो कि राम रहीम के जेल में जाने के बाद अब तक की सबसे बड़ी फर्लो है। राम रहीम पहली बार इतने लम्बे समय के लिए जेल से बाहर आ रहे हैं।

Baba Ram rahim Baba Ram Rahim gets parole for 21 days
Baba Ram Rahim

राम रहीम की पैरोल मिलते ही विरोध भी शुरू हो गया है। दादू वाला ने कहा की ये सब राजनितिक फायदे के लिए हो रहा है। इस मामले में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनहोर लाल खटटर ने कहा कि ये सब जेल मेनुअल के अनुसार ही हुआ है। इसमें राजनीतक लेना देना नहीं है। वहीं हरियाणा के जेल मंत्री रंजीत सिंह चौटाला ने कहा कि कानून के अनुसार सभी कैदियों को पैरोल लेने के अधिकार है। बीजेपी नेता हरजीत ग्रेवाल ने कहा कि राम रहीम को पैरोल परिवारक सदस्यों को मिलने के लिए दी गयी है। ये कोई गलत नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले भी डेरा प्रबंधक समिति कई बार पैरोल को लेकर सरकार से मिल चुकी है।

Baba Ram Rahim gets parole for 21 days
Dera Sacha Sauda

डेरा सच्चा सौदा की तरफ से एक बयान जारी कर डेरा प्रेमियों को अपील की गयी है कि अगली सुचना तक डेरा प्रेमी घर पर ही रहें। जैसे भी कोई आगे कोई प्रोग्राम होगा उसकी सुचना सोशल अकाउंट व अख़बार के माध्यम से दे दी जाएगी।


Spread the love