July 7, 2024
Assembly Elections 2023 Exit Poll Updates

Assembly Elections 2023 Exit Poll Updates

Spread the love

03 राज्यों में कांग्रेस की सरकार , यहां देखें 05 राज्यों के एग्जिट पोल सर्वे

नई दिल्ली – देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। अब हर किसी की नज़र चुनावी नतीजों पर टिकी हुई है। नतीजे तीन दिसंबर को आने हैं। अभी देश के अलग अलग बड़े न्यूज़ चैनल ने अपने एग्जिट पोल सर्वे जारी किये हैं। इसमें सबसे ज्यादा चौंकाने वाले नतीजे छत्तीसगढ़ के दिखाई दे रहे हैं क्यूंकि यहां पांच न्यूज़ चैनल के सर्वे में कांग्रेस को बढ़त बनती दिखाई दे रही है। वहीं राजस्थान में कुछ चैनल बीजेपी को बढ़त दिखा रहे हैं।

Exit Poll 2023 Result Chhattisgarh

न्यूज़ चैनल आजतक के छत्तीसगढ़ वाले सर्वे में कांग्रेस को 40 से 50 सीटें व बीजेपी को 30 से 40 सीटें अन्य को तीन से पांच सीटें हैं। बता दें छत्तीसगढ़ में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं यहां कांग्रेस पार्टी की सरकार है अभी भूपेश बघेल मुख्यमंत्री है। वहीं इंडिया टीवी के सर्वे में कांग्रेस को 46 से 56 सीटें वहीं बीजेपी को 30 से 40 सीटें व अन्य को एक से पांच सीटें मिलेंगी। न्यूज़ 24 के सर्वे में बीजेपी को 33 व कांग्रेस को 57 सीटें मिलेंगी। यहां अन्य को शून्य सीटें हैं। इसके इलावा टाइम्स नाउ व एबीपी न्यूज़ के सर्वे ने भी कांग्रेस को बढ़त दिखाई है। यहां 46 सीटें आने वाली पार्टी को बहुमत मिलेगा।

Rajasthan Exit Polls Result 2023

राजस्थान के एग्जिट पोल की बात करें तो यहां कुल विधानसभा की 199 सीटें हैं यहां आजतक चैनल ने अपने सर्वे बीजेपी को 80 से 100 सीटें व कांग्रेस को 86 से 106 सीटें दिखाई है। अन्य को 09 से 18 सीटें दिखाई है। एबीपी न्यूज़ ने यहां बीजेपी को बढ़त दिखते हुए 94 से 114 सीटें दिखाई है। एबीपी न्यूज़ के अनुसार 09 से 19 सीटें मिलेंगी। इसी तरह इंडिया टीवी ने 80 से 90 बीजेपी को वहीं कांग्रेस को 94 से 104 सीटें दिखाई है। अन्य को 14 से 18 मिलेंगी। वहीं आर भारत ने अपने सर्वे में बीजेपी व टाइम्स नाउ ने कांग्रेस को बढ़त दिखाई है। बहरहाल , राजस्थान में अशोक गेहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सरकार है। यहां 100 सीटें आने पर किसी पार्टी को बहुमत मिलेगा।

Madhya Pradesh Exit Polls 2023

मध्यप्रदेश की बात करें तो यहां मौजूदा बीजेपी की तरफ से शिवराज चौहान मुख्यमंत्री हैं यह बताने योग्य है कि पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की सरकार बनी थी लेकिन यहां ज्योतिराय सिंधिया अपने साथी विधायकों के बीजेपी में शामिल हो गए थे इसलिए यहां बीजेपी की सरकार बन गयी। लेकिन इस बार फिर आज तक के सर्वे में 140 से 162 सीटें बीजेपी को दिखाई जा रही है। वहीं कांग्रेस को 68 से 90 सीटें मिलेंगी। अन्य को तीन सीटें हैं। भास्कर के सर्वे में 105 से 120 कांग्रेस व 95 से 115 बीजेपी व अन्य को 15 सीटें मिल सकती है। मध्यप्रदेश में कुल 230 सीटें हैं यहां 116 सीटें आने वाली पार्टी को बहुमत मिलेगा।

Assembly Elections 2023 Exit Poll Updates
Assembly Elections 2023 Exit Poll Updates

Mizoram Exit Poll Results 2023

वहीं आजतक चैनल के अनुसार मिजोरम में कुल 40 विधानसभा सीटों में से बीजेपी मात्र दो सीटों पर सिमट सकती हैं वहीं कांग्रेस को दो से चार सीटें मिल सकती हैं यहां क्षेत्रीय पार्टी जेपीएम को 28 से 35 सीटें व एमएनएफ को तीन से सात सीटें मिलेंगी। एबीपी न्यूज़ के सर्वे में एमएनएफ को 15 से 21 सीटें व जेपीएम को 12 से 18 सीटें मिल सकती हैं। यहां बीजेपी शून्य व कांग्रेस दो से आठ सीटों पर रहेगी। टाइम्स नाउ ने यहां एमएनएफ को 14 से 18 सीटें व जेपीएम 10 से 14 सीटें , कांग्रेस को 09 से 13 सीटें बीजेपी को 02 सीटें दिखाई है।

Telangana Exit Poll Results 2023 Live

तेलंगाना राज्य में टाइम्स नाउ सर्वे के अनुसार कांग्रेस को 60 से 70 सीटें बीजेपी को 06 से 08 सीटें , लोकल पार्टी बीआरएस को 37 से 45 सीटें, एआईएमईएमं को पांच से सात सीटें मिलेंगी। यहां विधानसभा की कुल 119 सीटें हैं। इंडिया टीवी के सर्व में कांग्रेस को 63 से 79 सीटें बीजेपी को दो से चार सीटें , बीआरएस को 31 से 47 सीटें, एआईएमईएमं को दो से सात सीटें मिलेंगी।


Spread the love

Leave a Reply