July 4, 2024
Spread the love

हमने न्यूज़ व् अख़बारों में इंटरपोल के बारे में जरूर सुना व् पढ़ा होगा ये सुनकर आपके मन में भी विचार आया होगा की आखिर ये इंटरपोल होता है। तो आज हम इस लेख में आपको इंटरपोल के बारे में बताने वाले हैं इंटरपोल क्या होता है ? ये कैसे काम करता है व् इसके नोटिस कैसे जारी किये जाते हैं इनके नोटिस का रंग अलग अलग क्यों होता है , जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां इस लेख में देने वाले हैं तो आइये जानते हैं इंटरपोल के बारे में :-

Interpol

इंटरपोल यानि इंटरनेशनल क्रिमिनल पुलिस आर्गेनाइजेशन ऐसे अपराधियों पर कार्रवाई करता है जो अपराधी अपराध को अंजाम देने के बाद किसी दूसरे देश में भाग जाते हैं फिर एक देश की पुलिस किसी दूसरे देश में जा कर उस अपराधी पर कारवाई नहीं कर सकती इस लिए ये काम इंटरपोल करती है इंटरपोल के कुल 192 देश हैं। इंटरपोल के अधिकारीयों को अलग अलग देश की राजधानियों में प्रतिवर्ष समीक्षा होती रहती है। इंटरपोल किसी कारवाई के लिए अलग अलग रंगो के नोटिस जारी करती है। इंटरपोल कुल आठ प्रकार के नोटिस जारी करती है। 

Notice Interpol

दरअसल इंटरपोल नोटिस सुचना को एक  दूसरे देश से साँझा करने की प्रकिर्या है इसमें सदस्य देश अपराधी लोगो के लिए सुचेत इंटरपोल को सूचित करते हैं सूचित करने करने के लिए अलग अलग रंगों के नोटिस बने है उसी के आधार पर नोटिस जारी किये जाते है। 

  • लाल नोटिस :- यह नोटिस अपराधी की गिरफ्तारी  या उसके प्रत्यर्पण के लिए जारी किया जाता है। 
  • नीला नोटिस :- किसी व्यकित के लिए सुचना देने या पाने के लिए दिया जाता है। 
  • हरा नोटिस :- ऐसे अपराधियों के लिए चेतावनी जो अपराध कर चुके हैं और आशंका होती है की वो दूसरे देशों में भी अपराध कर सकते हैं। 
  • पीला नोटिस :- गुमशुदा आम तौर पर नाबालिगो की सुचना के  लिए जारी किया जाता है। 
  • काला नोटिस :- किस लाश की शिनाख्त नहीं होने पर जारी किया जाता है। 
  • नारंगी नोटिस :- बमों व् पार्शल बमों की सूचना देने के लिए जारी किया जाता है। 
  • बैंगनी नोटिस :- अपराधियों के तरिके ,डिवाइस व् उनके बचने के तरीको के इस्तेमाल के बारे में बताने के लिए जारी किया जाता है। 

इंटरपोल की सूची में 160 भारतीय वांटेड लिस्ट में हैं वहीं 650 लोग इसकी सूची में शामिल हैं सन 1949 में भारत इंटरपोल का सदस्य बना था इसकी स्थापना सन 1923 में हुई थी। 


Spread the love

Leave a Reply