Sri Lanka News Hindi : श्रीलंका में राशन हुआ खत्म , भूख से बेहाल हुआ देश

Sri Lanka Hindi News
Spread the love

कोलोंबो : भारी क़र्ज़ के चलते पड़ोसी देश श्री लंका कंगाली की कगार पर पहुंच चूका है। श्रीलंका में अब रोज़मर्रा की चीज़े बहुत ज्यादा महंगी हो गयी है। Sri Lanka News Hindi  यहां अब जनता के पास तो क्या सरकार के पास भी पैसे नहीं बचे हैं। इतनी तंगी में जरूरत की चीज़े खरीदना भी बहुत मुश्किल हो गया है। श्रीलंका सरकार ने हालत काबू करने के लिए आपातकाल लगा दिया है। श्रीलंका में चप्पे-चप्पे पर सेना तैनात है।

Sri Lanka News Hindi
India help to sri lanka

चीन सहित अन्य देशों का है भारी क़र्ज़ Sri lanka economic crisis

आपको बता दें कि श्रीलंका पर चीन सहित दुनियां के तमाम देशों का भारी क़र्ज़ है। चीन का श्रीलंका पर 5 अरब डॉलर से अधिक कर्ज है। पिछले साल उसने देश में वित्तीय संकट से उबरने के लिए चीन से और 1 अरब डॉलर का कर्ज लिया था। अगले 12 महीनों में देश को घरेलू और विदेशी लोन के भुगतान के लिए करीब 7.3 अरब डॉलर की जरूरत है। जनवरी में 50 करोड़ डॉलर के इंटरनैशनल सॉवरेन बॉन्ड का भुगतान किया जाना है। नवंबर तक देश में विदेशी मुद्रा का भंडार महज 1.6 अरब डॉलर था।

Sri Lanka News Hindi
Sri Lanka Crisis

श्रीलंका की मंदी हालत को देखते हुए विश्व में रेटिंग घट गयी है , जिसके चलते अब श्रीलंका को क़र्ज़ मिलना मुश्किल हो गया है। हालाँकि भारत ने पिछले महीने ही श्रीलंका को छ हज़ार करोड़ का क़र्ज़ दिया था। अब भी भारत की तरफ से श्रीलंका को डीजल , चावल जैसे जरूरत की चीज़े भेजी जा रही है। जनवरी में भी भारत ने बड़ी मात्रा में श्रीलंका को राशन समग्री भेजी थी।

सोशल प्लेटफार्म हुए बंद -Sri Lanka News Hindi

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे से मिलने पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि उनका पूरा मंत्रिमंडल एक साथ इस्तीफा दे सकता है।रविवार को देश में फेसबुक, ट्विटर, वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम सहित सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आउट ऑफ सर्विस हो गए। इंटरनेट पर निगरानी रखने वाली संस्था NetBlocks ने इसकी जानकारी दी। दूसरी तरफ राजधानी कोलंबो में चप्पे-चप्पे पर आर्मी और पुलिस के जवान पहरा दे रहे हैं, ताकि माहौल बिगड़े नहीं।


Spread the love