July 7, 2024
Sidhu Moosewala's Parents Ready for New Beginnings

Sidhu Moosewala's Parents Ready for New Beginnings

Spread the love

सिद्धू मूसेवाला की माता मार्च में देंगी बच्चे को जन्म

चंडीगढ़ : दिवंगत पंजाबी मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की माता चरण कौर मार्च में एक बच्चे को जन्म देने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी अनुसार मूसेवाला की माता चरण कौर छे महीनों से पब्लिक में नहीं आ रही हैं वो पिछले छे महीने से जनता से नहीं मिल रही हैं। मूसेवाला की माता छे महीनो से प्रेग्नेंट हैं। बताया गया है कि मूसेवाला की माता ने गर्भवती होने के लिए विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) तकनीक का प्रयोग किया है। हालाँकि मूसेवाला के परिवार की तरफ से अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

Sidhu Moosewala’s Parents Ready for New Beginnings

Sidhu Moosewala's Parents Ready for New Beginnings
Sidhu Moosewala’s Family

आपको बता दें कि पंजाबी मशहूर सिंगर व कांग्रेस नेता सुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला की हत्या साल 2022 में 29 मई को कर दी गयी थी। कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप के गैंगस्टर गोल्डी बरार ने सोशल मीडिया पर इस कत्लकांड की जुमेवारी ली थी। इस केस में पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 35 के आसपास बिश्नोई गैंग के गुर्गे गिरफ्तार किये थे जो किसी न किसी तरह से इस कत्लकांड से जुड़े हुए पाए गए थे। इसके बाद नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी एएनआई ने भी जाँच की थी।

सिद्धू मूसेवाला पंजाब 2022 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की तरफ से अपने जिले मानसा से चुनावी मैदान में उतरे थे जहाँ उन्हें आम आदमी पार्टी के विजय सिंगला ने पराजित किया था। सिद्धू मूसेवाला ने दिसम्बर 2021 में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी। इसके बाद राहुल गाँधी, प्रियंका गाँधी व पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने उनके समर्थन में रैलियां की थी।


Spread the love

Leave a Reply