यूक्रेन में जारी है तबाही का युद्ध , यूक्रेन के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी से मांगी मदद

Ukraine Russia war news
Spread the love

रूस यूक्रेन का युद्ध बहुत ही खतरनाक स्तिथि में पहुंच गया है। रूस ने दावा किया कि उसने 800 यूक्रेनी सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया है। इनमें 14 सैन्य हवाई क्षेत्र, 19 कमांड पोस्ट, 24 एस-300 एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल सिस्टम और 48 रडार स्टेशन शामिल हैं। इनके अलावा, यूक्रेनी नौसेना की 8 नौकाओं को भी तबाह कर दिया गया।

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने की पीएम मोदी से बातचीत

वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलडोमिर जेलेस्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फ़ोन पर बातचीत की , राष्ट्रपति ने इसकी जानकारी खुद अपने सोशल मिडिया अकाउंट के जरिये दी है। राष्ट्रपति ने कहा कि हमने पीएम मोदी से यूक्रेन की रक्षा में सहयोग के लिए हर तरह की मदद करने की अपील की है। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति ने एक अन्य वीडियो में यूक्रेन के नागरिकों को कहा कि मैं यहीं हूँ , और हमारे प्रधानमंत्री , सेना के जवान भी यहीं है हम सब मिलके दुश्मन के खिलाफ आखरी साँस तक लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि ये समय डरने का नहीं बल्कि बहादुरी से दुश्मन से मुकाबला करने का है। उन्होंने ये भी कहा कि मैं देश छोड़ कर कहीं नहीं जाने वाला , मैं दुश्मन को पीठ दिखाने वाला नहीं हूँ बल्कि उसे अपना सीना दिखाऊंगा।

Ukraine Russia War
Ukraine Russia War

तानाशाह बने पुतिन

वहीं हमले के चलते रूस ने भी अपने देश में विरोध होता देख फेसबुक बंद कर दी है। पुतिन ने मीडिया को युद्ध ,तबाही , घुसपैठ , जंग जैसे शब्द प्रयोग करने से गुरेज़ करने को कहा है। रूस ने एक निजी चैनल में भारत को भी इस जंग से दूर रहने की चेतावनी दी है। रूस ने कहा की अगर भारत इसमें किसी तरह का भाग लेता है तो उसका अंजाम बुरा होगा।

नाटो ने कहा कि ये हमला अब यूक्रेन तक ही सिमित नहीं रह गया है बल्कि अब ये दुनियां में कहीं भी फेल सकता है। इस लिए नाटो अब पूरी तैयारी के साथ अपनी सेना उतारेगी। नाटो ने कहा कि पुतिन नाटो के सीधे मुकाबला करने से एटम शक्ति का प्रयोग कर सकते हैं जो भी बहुत ही भयानक हो सकता है। इस लिए नाटो अब हवाई , थल व् जल से भी मुकाबला करने के लिए अपनी फाॅर्स तैयार कर रहा है।

ukraine russia war live news
Ukraine Russia war live news

संयुक्त राष्ट्र में 11 देश रूस के खिलाफ

शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में रूस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया गया। इस प्रस्ताव के पक्ष में 11 और विपक्ष में 1 वोट पड़ा। भारत, चीन और UAE ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। हालांकि, रूस ने वीटो पावर का इस्तेमाल कर इस निंदा प्रस्ताव को खारिज कर दिया।

बाइडेन ने दिलाया यूक्रेन को भरोसा

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने NATO समिट अपने सहयोगियों को भरोसा दिलाया है कि वो नाटो की एक एक इंच जमीन की रक्षा करेंगे। बाइडेन ने कहा कि अपने नाटो सहयोगियों के समर्थन और यूरोप में सैन्य क्षमता बढ़ाने के लिए हमने अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती का आदेश दे दिया है।


Spread the love