July 7, 2024
RRR Box Office Collections

RRR Movie Poster

आरआरआर ने देश में पहले दिन 156 करोड़ की कमाई की। विदेश से 67 करोड़ की कमाई हुई है। भारत में सबसे ज्यादा आंध्र प्रदेश में 75 करोड़ रूपये रही।
Spread the love

नई दिल्ली : हिंदी फिल्म बाहुबली के निर्देशक एसएस राजमौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म आरआरआर (RRR Box Office Collections )ने रिलीज होने के पहले दिन ही बड़ी बड़ी फिल्मो के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही 223 करोड़ की कमाई कर डाली। इसके साथ ही पहले फिल्म बाहुबली का रिकॉर्ड टूट गया जोकि पहले दिन की कमाई 217 करोड़ का था।

देश में पहले दिन कमाए 156 करोड़ -RRR Box Office Collections

आरआरआर ने देश में पहले दिन 156 करोड़ की कमाई की। विदेश से 67 करोड़ की कमाई हुई है। भारत में सबसे ज्यादा आंध्र प्रदेश में 75 करोड़ रूपये रही। तेलंगाना में 28 करोड़ के आसपास , तमिलनाडु में दस करोड़ रूपये , केरल में चार करोड़ रूपये ,उत्तर भारत में 25 करोड़ समेत देश में 156 करोड़ रूपये कमाए। विदेशों में अमेरिका में सबसे ज्यादा 42 करोड़ व अन्य देशों में 25 करोड़ सहित कुल कमाई 223 करोड़ रूपये की है।

RRR Box Office Collections
RRR Bollywood Movie

देश में 7000 से ज्यादा स्क्रिनो पर चली फिल्म – RRR Box Office Collections

ये फिल्म देश के दक्षिण हिसों के चार राज्यों में 6320 सिंगल में से 3500 स्क्रीनों पर चली। उत्तर भारत में ये फिल्म 3500 स्क्रीनों पर चली। वहीं अगर विदेशों की बात करें तो वहां ये फिल्म 1750 स्क्रीनों पर दिखाई गयी। देशभर में चर्चित फिल्म कश्मीर फाइल्स फिल्म की कमाई 4.5 करोड़ रही। आपको बता दें कि सौ साल से भी ज्यादा पुराने भारतीय सिनेमा इतिहास में पहली बार पांच महीनों में 495 करोड़ रूपये के बजट वाली फिल्मों ने 861 करोड़ रूपये की बम्पर कमाई की है। अगले छ महीनों में 720 करोड़ रूपये वाली कुल चार और फिल्मे दस्तक देने वाली हैं। इससे पहले सिनेमा जगत में ऐसा दौर कभी नहीं रहा। मात्र 2019 एक ऐसा साल रहा जब 5 फिल्मे 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सकी थी।


Spread the love

Leave a Reply