July 4, 2024
President Draupadi Murmu awarded Bharat Ratna to Lal Krishna Advani

President Draupadi Murmu awarded Bharat Ratna to Lal Krishna Advani

Spread the love

पीएम मोदी ने किया राष्ट्रपति मुर्मू का अपमान, लाल कृष्ण अडवाणी को भारत रत्न

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने आज बीजेपी नेता लाल कृष्ण अडवाणी को उनके आवास पर पहुंच उन्हें भारत के सर्वोच्च पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया। इस मौके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनके साथ मौजूद थे। इसके इलावा देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कपूरी ठाकुर व कृषि विज्ञानी एमएस स्वामीनाथन को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कपूरी ठाकुर व कृषि विज्ञानी एमएस स्वामीनाथन सहित बीजेपी नेता लाल कृष्ण अडवाणी का भी भारत रत्न के लिए नाम शामिल था लेकिन इनमे सिर्फ लाल कृष्ण अडवाणी ही जिन्दा है। बाकि चार हस्तियों को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। बीजेपी नेता लाल कृष्ण अडवाणी जिनकी सेहत ठीक नहीं थी इसलिए महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उन्हें घर जाकर इस पुरस्कार से नवाजा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ व पूर्व उप राष्ट्रपति एम् वेंक्या नायडू भी उपस्तिथ थे।

President Draupadi Murmu awarded Bharat Ratna to Lal Krishna Advani

President Draupadi Murmu awarded Bharat Ratna to Lal Krishna Advani
President Draupadi Murmu awarded Bharat Ratna to Lal Krishna Advani

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ समय पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी देते हुए कहा था कि मुझे ये जानकारी देते हुए ख़ुशी हो रही है कि हमारे नेता व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण अडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जायेगा। पीएम मोदी ने कहा कि मैंने उन्हें इसके लिए बता दिया है व उन्हें बधाई भी दी है। पीएम मोदी ने कहा लाल कृष्ण अडवाणी जी हमारे सम्मानीय नेताओं में से एक हैं व उनका देश के विकास में योगदान हमेशा अतुल्य रहा है।

जब राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण अडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित कर रही थी तब का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है इसमें दिखाई दे रहा है कि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू सम्मानित करने के बाद एक साइड में खड़ी होती है व पीएम मोदी अपनी कुर्शी से खड़े नहीं होते। इसका विपक्षी नेताओं ने कटाक्ष करते हुए कहा कि ये साफ तौर हमारी राष्ट्रपति का अपमान है क्यूंकि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आदिवासी समुदाय से आती आती है इसलिए मोदी ने उनको सम्मान देना उचित नहीं समझा। विपक्ष ने पीएम मोदी पर राष्ट्पति के पद का अपमान करने का भी आरोप लगाया।


Spread the love

Leave a Reply