पंजाब की सबसे छोटी एमएलए बनी नरिंदर कौर भराज , सबसे छोटी उम्र के मुख्यमंत्री होंगे भगवंत मान

Narinder Kaur Bharaj
Spread the love

Chandigarh : पंजाब विधानसभा चुनावों के नतीजों ने जहाँ 56 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ एक नया इतिहास रच दिया वहीं साथ ही साथ कई और उपलब्धि आम आदमी पार्टी को मिली हैं। यहां संगरूर से आम आदमी पार्टी की एमएलए नरिंदर कौर भराज सबसे छोटी उम्र की एमएलए बनी हैं। नरिंदर कौर भराज(Narinder Kaur Bharaj) ने संगरूर में कांग्रेस के विजयइंदर सिंगला को करारी हार दी। नरिंदर कौर भराज ने विजय इन्दर सिंगला को 74851 वोटों से हराया।

Narinder Kaur Bharaj With Family
Narinder Kaur Bharaj With Family

नरिंदर कौर भराज संगरूर के गांव भराज की रहने वाली हैं नरिंदर कौर भराज का जन्म 17 अगस्त 1994 को हुआ। नरिंदर कौर भराज(Narinder Kaur Bharaj) के पिता गुरनाम सिंह किसान हैं। नरिंदर कौर भराज ने सोशियोलॉजी में पोस्ट ग्रजुएशन पंजाबी यूनिवर्सिटी से की है। भराज ने ला भी संगरूर के प्राइवेट कॉलेज से किया हुआ है। आपको बता दें कि नरिंदर कौर भराज ने राजनितिक करिअर की शुरआत साल 2014 में की थी। नरिंदर कौर भराज पहले आम आदमी पार्टी(Aam Aadmi Party) की तरफ से संगरूर की प्रधान रही हैं।

छोटी उम्र के सीएम होंगे भगवंत मान

bhagwant mann family
Bhagwant Mann With Family

वहीं पंजाब के नए होने वाले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। भगवंत मान अब तक बने सभी मुख्यमंत्रियों में सबसे छोटी उम्र के मुख्यमंत्री होंगे। भगवंत मान (Bhagwant Mann Age)की उम्र 48 साल है। भगवंत मान का जन्म 17 अक्टूबर 1973 संगरूर जिले के स्तोज में हुआ। भगवंत मान के पिता मोहिंदर सिंह मास्टर थे उनके माता हरपाल कौर घरेलू औरत हैं। भगवंत मान ने ग्रेजुएशन सुनाम के शहीद उधम सिंह कॉलेज से की। भगवंत मान का विवाह (Bhagwant Mann Marriage)इंदरप्रीत कौर से हुआ उनके एक पुत्र व पुत्री हैं।


Spread the love