July 7, 2024
Mumbai attack mastermind Hafiz Saeed poisoned in jail

Mumbai attack mastermind Hafiz Saeed poisoned in jail

Spread the love

मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को जेल में दिया जहर

नई दिल्ली : कुख्यात आंतकी व लस्कर ऐ तयबा के सरगना हाफिज सईद(Hafiz Saeed) को पाकिस्तानी जेल में जहर देने की खबर सामने आई है। ऐसी एक रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत के मुंबई हमले के मास्टरमाइंड सईद को एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हालाँकि अभी तक किसी भी पाकिस्तानी मीडिया ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

बता दें कि भारत के मुंबई में 26 नवम्बर 2008 को एक आंतकी हमला हुआ था जिसमें करीब 166 लोगों की मौत हो गई थी और अनेकों को चोटें पहुंची थीं। इस हमले में आतंकियों ने मुंबई के कई प्रमुख स्थानों पर हमला किया था और देश भर में इसकी चर्चा हुई थी। जिसमें ताज होटल, ओबेरॉय होटल, लीला होटल, नारीमान हाउस, व चट्रपति शिवाजी टर्मिनस क्षेत्र के अन्य स्थानों पर हमला किया गया था।

Mumbai attack mastermind Hafiz Saeed poisoned in jail

Mumbai attack mastermind Hafiz Saeed poisoned in jail
Mumbai attack mastermind Hafiz Saeed poisoned in jail

26/11 आतंकी हमले में दो आतंकवादी समूहों का रोल था – लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) और जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed)। ये आंतकी हमला चार दिन तक जारी रहा था। इस आंतकी हमले में अजमल कसाब को मुंबई पुलिस ने जिन्दा गिरफ्तार किया था जिसने पूछताछ में इस हमले में उपरोक्त पाकिस्तान बेस्ड आंतकी संगठनों के शामिल होने की बात कबूली थी। जाँच के बाद आंतकी अजमल कसाब को 21 नवंबर 2012 को पुणे की यरवदा जेल में फांसी दी गयी थी।

यहाँ बताने योग्य है कि मुंबई हमले के मास्टरमाइंड आंतकी हाफिज सईद(Hafiz Saeed) कई सालों तक पाकिस्तान में एसो-आराम की जिंदगी गुजार रहा था लेकिन उस समय मनमोहन सरकार ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान पर दबाव बनाया जिसके चलते हाफिज सईद को पाकिस्तानी सरकार ने जेल में बंद किया था। हाफिज सईद बहुत बार भारत को मुंबई जैसे हमले फिर कराने की धमकी देता रहा है।


Spread the love

Leave a Reply