July 7, 2024
Khalistan slogans written at 5 Delhi Metro stations

Khalistan slogans written at 5 Delhi Metro stations

Spread the love

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर लिखे खालिस्तानी नारे, आंतकी गुरपंत पन्नू ने ली जुम्मेवारी

नई दिल्ली : जी -20 सिखर सम्मेलन होने में अभी दो हफ्ते का समय है। इसके मध्यनज़र दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की जा रही है। रविवार को 5 दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर खालिस्तानी नारे लिखे होने की सुचना मिली जिससे सुरक्षा एजेन्सियों में हड़कंप मच गया। इस बार दिल्ली मेट्रो स्टेशनो पर लिखा गया है कि दिल्ली बनेगा खालिस्तान ! सिख फार जस्टिस के मुखी आंतकी गुरपंत पन्नू ने एक वीडियो जारी कर इस घटना की जुम्मेवारी ली, पन्नू ने कहा कि G-20 प्रगति मैदान की लड़ाई आज शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री मोदी और भारत निशाने पर हैं। Khalistan slogans written at 5 Delhi Metro stations

Khalistan slogans written at 5 Delhi Metro stations
delhi metro station khalistan slogans

बता दें कि सिख फार जस्टिस पंजाब राज्य को भारत से अलग करने की मांग करने वाला एक प्रतिबंधित संगठन है। यह संगठन हमेशा से ही पंजाब में अशांति फैलाने की जुगत में लगा रहता है। संगठन की मांग है कि पंजाब को भारत से अलग करके खालिस्तान राज्य बनाया जाये। 2007 में अमेरिका में इसकी स्थापना की गई थी। गुरपतवंत सिंह पन्नू SFJ के संस्थापकों में से एक है। SFJ अपने अलगाववादी अभियान ‘रेफरेंडम 2020’ के तहत पंजाब को भारतीय से मुक्त कराने की बात करता है।

वहीं एक जानकारी में पंजाब पुलिस ने कहा कि ये सब पाकिस्तान प्रयोजित सडयंत्र है जो पंजाब में असंती फैलाना चाहते हैं। पुलिस ने कहा कि इस संगठन की वेबसाइट पाकिस्तान की कराची स्तिथ वेबसाइट से अपना डोमेन शेयर करती हैं।

Khalistan slogans written at 5 Delhi Metro stations

Khalistan slogans written at 5 Delhi Metro stations
Khalistan slogans written at 5 Delhi Metro stations

वहीं पन्नू ने कई भारतीय नेताओं के खिआफ़ भी अमेरिका में कनाडा में मामले दर्ज़ कराएं हैं , पन्नू ने अपनी शिकायत में कहा कि इनका कहीं न कहीं 1984 के दंगों से सबंध रहा है। पन्नू ने पूर्व प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह , सोनियां गाँधी , कैप्टन अमरिंदर सिंह व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी अमेरिका में शिकायत दर्ज़ करवाई हुई है। दूसरी तरफ यहां भारत में भी SFJ और पन्नू के खिलाफ लगभग एक दर्जन मामले दर्ज हैं। इनमें पंजाब में राजद्रोह के तीन मामले भी हैं। पंजाब पुलिस द्वारा तैयार किए गए डोजियर में SFJ द्वारा सालों से सोशल मीडिया पर विभिन्न अलगाववादी पोस्टों को लिस्ट किया गया है।

पन्नू आये दिन पंजाब में अशांति फैलाने का षड्यंत्र रचता रहता है उसने किसी भी सरकारी बिल्डिंग पर खालिस्तानी झंडा फहराने वाले को दो लाख रूपये देने की भी घोषणा कर रखी है।


Spread the love

Leave a Reply