July 7, 2024

Harcharan Singh Death News

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है यहां एक नाबालिग लड़के का करंट के झटके लगा के कत्ल कर दिया गया , बताया जा रहा है कि लड़का अपनी प्रेमिका से मिलने गया था जहाँ लड़की परिवारक मेंबरों ने उसे देख लिया व उसके साथ बुरी तरह मारपीट करते हुए करंट के झटके लगा लगा के उसको मार डाला।
Spread the love

पीलीभीत : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है यहां एक नाबालिग लड़के का करंट के झटके लगा के कत्ल कर दिया गया , बताया जा रहा है कि लड़का अपनी प्रेमिका से मिलने गया था जहाँ लड़की परिवारक मेंबरों ने उसे देख लिया व उसके साथ बुरी तरह मारपीट करते हुए करंट के झटके लगा लगा के उसको मार डाला।

क्या है पूरा मामला :-

प्राप्त जानकारी अनुसार यूपी के पीलीभीत थाना क्षेत्र के अधीन आते गावं केसरपुर में एक नाबालिग लड़का जिसकी उम्र लगभग 16 साल बताई जा रही है वो अपनी प्रेमिका मनप्रीत कौर को मिलने गया। उसकी प्रेमिका उसे बार बार फ़ोन करके बुला रही थी हालाँकि लड़की के चाचे ने पहले ही लड़के को धमकी दे रखी थी कि अगर तू यहां नज़र आया तो तुझे जान से मार डालूंगा।

16 year old harcharan singh death news
Harcharan Singh (File Photo)

लड़का काफी डरा हुआ था लेकिन लड़की ने नहीं मिलने आने की सूरत में आत्महत्या कर लेने की धमकी दी थी। इस लिए लड़का अपने दो दोस्तों के साथ लड़की से मिलने चला गया यहां उसके दोस्त कहीं रस्ते में रुक गए फिर जब वो जब लड़की से मिलने गया तब लड़की के चाचा ने उसे देख लिया। उसके चाचा ने लड़के को पकड़ कर पहले मारपीट भी की बाद में बिजली के झटके लगा लगा के मार डाला उसकी लाश करीब के खेतों में मिली थी।

चार बहनो का इकलौता भाई था मृतक:-

मृतक दसवीं कक्षा का छात्र बताया जा रहा है मृतक का नाम हरचरण सिंह था वह चार बहनो का इकलौता भाई था। आपको बता दें कि इसे पहले लड़की व हरचरण सिंह के दोस्त के साथ बातचीत की एक कॉल रिकॉर्डिंग भी वायरल हुई थी। जिसमे लड़की हरचरण सिंह के दोस्त से उसके बारे में पूछ रही है। बहरहाल , यूपी पुलिस की तरफ से मामला दर्ज़ कर लिया गया है आगे की जाँच की जा रही है।


 


Spread the love

Leave a Reply