July 7, 2024
G20 Summit in Delhi 2023 Updates

G20 Summit in Delhi 2023

Spread the love

आंतकी गुरपंत पन्नू ने कश्मीरी मुसलमानों को भड़काया- कहा, घाटी छोड़ दिल्ली जाओ

नई दिल्ली :G20 Summit in Delhi 2023 Updates- इस बार जी 20 सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा है। यहां समिट 9 सितंबर से शुरू होने वाला है। इसी को लेकर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गयी है। ग्रह मंत्रालय भी इस सबंध में कई मीटिंग कर चूका है। लेकिन इसी बीच कनाडा में बैठे खालिस्तानी आंतकी गुरपंत पन्नू ने अपने ही कश्मीरी प्लान को एक्सपोज़ कर दिया है। पन्नू ने एक ऑडियो में कहा कि कश्मीरी मुसलमानों को घाटी छोड़ दिल्ली जाना चाहिए। वहां के समिट में खलल डालनी होगी। यही नहीं उसने इंदिरा गाँधी इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर भी खालिस्तानी झंडा लहराने की बात कही है।

बता दें कि इस बार देश में जी 20 सम्मेलन हो रहा है जिसकी मेजबानी भारत कर रहा है। यहां कुल 20 देशों के प्रतिनिधि व मुख्य हस्तियां हिस्सा लेंगी। जिसमे अमेरिका के राष्ट्रपति जोए बिडेन कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन टुड्डो विशेष रूप से शामिल होंगे। आंतकी पन्नू के ऑडियो के बाद सुरक्षा एजेंसी पूरी तरह से अलर्ट हो गयी हैं क्यूंकि 26 अगस्त को भी दिल्ली के पांच मेट्रो स्टेशनो पर खालिस्तानी नारे लिखे हुए पाए गए थे। पन्नू ने ऑडियो में मुस्लिम समाज के लोगों को जुमे की नमाज के बाद दिल्ली के प्रगति मैदान में मार्च करने को कहा है। G20 Summit in Delhi 2023 Updates

G20 Summit in Delhi 2023 Updates
G20 Summit in Delhi 2023 Updates

G20 Summit in Delhi 2023 Updates

अभी दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था काफी मजबूत है कि यहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता। यहां सुरक्षा के लिए एक लाख 30 हज़ार से ज्यादा सुरक्षा कर्मी तैनात किये गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिल्ली पुलिस मुख्य नोडल एजेंसी है। साथ ही अर्धसैनिक बलों की 50 टीमें तैनात की गयी है। जिसमे एक टीम के 1000 जवान शामिल होंगे। साथ ही 300 बुलेट प्रूफ वाहन भी तैयार हैं। जो वीवीपीआई को लेजाने का काम संभालेंगे।

मिली जानकारी अनुसार ग्रेटर नोयडा में जी 20 सम्मेलन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सबंधी ट्रेनिंग चल रही है। जिसमे जवानों को बताया जायेगा कि अगर किसी वीवीआईपी की गाड़ी में टेक्निकल फाल्ट आ जाता है तो किस तरह से प्लान बी के तहत उसकी सुरक्षा करनी होगी। कौनसी गाड़ी आगे चलेगी किस रूट से गाड़ी निकलेगी। कुछ ऐसी जानकारियां दी जा रही हैं। ये सभी जानकारियां ग्रेटर नोयडा में चल रही ट्रेंनिंग का हिस्सा हैं।

इस सम्मेलन में ये देश रहेंगे शामिल- ग्रुप ऑफ़ ट्वेंटी (G20) में 19 देश शामिल हैं (अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राज़ील, कनाडा, चीन, फ़्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ़्रीका, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका) और यूरोपीय संघ।


Spread the love

Leave a Reply