
Female police officer shot dead in Patna hotel
बिहार में महिला पुलिसकर्मी की होटल में गोली मारकर हत्या
पटना : बिहार के पटना में एक महिला पुलिसकर्मी की एक होटल में गोली मारकर हत्या कर दी गयी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारा मौके से भागने में कामयाब हो गया। पुलिस सीसीटीवी कैमरा की मदद से खूनी को तलाशने की कोशिश कर रही है। 22 वर्षीय महिला पुलिसकर्मी की हत्या होटल के कमरा नंबर 303 में हुई। बताया जा रहा है कि हत्यारा मृतक महिला पुलिसकर्मी का पति था।
मिली जानकारी अनुसार पटना के एक होटल में दिन दिहाड़े महिला पुलिसकर्मी की हत्या कर दी गयी। महिला पुलिस कर्मी की लाश पुलिस को होटल के कमरा नंबर 303 से बरामद हुई। लाश खून से सनी हुई थी। घटनस्थल पर पहुंची पटना पुलिस ने हत्यारे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज़ कार्यवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक महिला के सर में गोली मारी गयी है। मृतका की पहचान शोभा कुमारी के तौर हुई जो जहानाबाद की रहने वाली बताई जा रही है।
Female police officer shot dead in Patna hotel

पुलिस को दी जानकारी में होटलकर्मियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह ये महिला एक युवक के साथ आई थी होटल के रिकॉर्ड अनुसार उसका नाम गजेंद्र है जो जहांबाद का रहने वाला है। होटल कर्मियों ने बताया कि उस युवक ने सुबह कमरा बुक करवाया था और कहा था कि उसकी पत्नी सोभा कुमारी आएँगी। प्रत्यक्षदर्शियों अनुसार ये दोनों सुबह खरीदारी करके भी आये थे। लेकिन बाद में रूम में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ होगा जिसके चलते आरोपी युवक ने इस महिला पुलिसकर्मी के सर में गोली मारकर हत्या कर दी। हालाँकि पुलिस अभी ये भी जाँच कर रही है कि इस महिला पुलिसकर्मी की इस युवक के शादी हुई भी थी या नहीं।