डॉ प्रज्ञा जैन ने संभाला फाजिल्का की एसएसपी का प्रभार Dr. Pragya Jain IPS assumed charge as a SSP Fazilka

Dr. Pragya Jain IPS assumed charge as a SSP Fazilka
Spread the love

डॉ प्रज्ञा जैन ने संभाला फाजिल्का की एसएसपी का प्रभार

फाजिल्का : पंजाब सरकार व डीजीपी पंजाब गौरव यादव के आदेशों के चलते कई जिलों में पुलिस ऑफिसर्स के तबादले किये गए हैं। इसी कड़ी में जिला फाजिल्का के एसएसपी वरिंदर बराड़ के तबादले के बाद डॉ प्रज्ञा जैन ने फाजिल्का एसएसपी के रूप में अपना पदभार संभाल लिया है।

जानकारी अनुसार पिछले दिनों डीजीपी पंजाब की तरफ से लोकसभा चुनवों को मध्यनज़र रखते हुए कुछ जिलों में सीनियर पुलिस अधिकारीयों के तबादले किये थे। इस दौरान फाजिल्का के एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ का भी तबादला किया गया है। उनकी जगह 2017 बैच की आईपीएस अधिकारी डॉ प्रज्ञा जैन को एसएसपी फाजिल्का लगाया गया है। डॉ प्रज्ञा जैन को फाजिल्का पहुंचने पर फाजिल्का पुलिस ने गार्ड आफ ऑनर दिया एसपी फाजिल्का ने उनका गुलदस्ते देकर स्वागत किया।

Dr. Pragya Jain IPS assumed charge as a SSP Fazilka

Dr. Pragya Jain IPS assumed charge as a SSP Fazilka
Dr. Pragya Jain IPS assumed charge as a SSP Fazilka

डॉ प्रज्ञा जैन ने कहा कि हम फाजिल्का जिले को क्राइम मुक्त व गैंगस्टरवाद , नशा तस्करी जैसे अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि जिले में शांति बहाल करना व असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कारवाई की जाएगी उन्हें किसी भी कीमत पर जिले का माहौल खराब नहीं करने दिया जायेगा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिले में तैनाती के दौरान उनका लक्ष्य असामाजिक तत्वों खासकर महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर नकेल कसना होगा। इससे पहले वह डीसीपी सिटी अमृतसर, एडीसीपी जोन-13 लुधियाना, एडीसीपी जोन -2 जालंधर, एसपीडी खन्ना, एएसपी महल कलां के रूप में भी काम कर चुकी हैं।


Spread the love