सावधान ! तबाही मचाने आ रहा है चक्रवती तूफान बिपरजॉय- Cyclone Biporjoy Latest Update

Cyclone Biporjoy Latest Update
Spread the love

सावधान ! तबाही मचाने आ रहा है चक्रवती तूफान बिपरजॉय

नई दिल्ली : Cyclone Biporjoy Latest Update –एक और जहाँ देश मानसून के इंतज़ार में है वहीं दूसरी तरफ देश के तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है | मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार ये तूफान गुजरात में दक्षिणी पोरबंदर में दक्षिण-पूर्व अरब सागर पर कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ सकता है | मौसम विभाग ने कहा कि इसके चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है | ये देश के उत्तरी इलाकों में तेज गति से बढ़ रहा है |

देश के उत्तरी हिसों में होगा ज्यादा भयानक- Cyclone Biporjoy Latest Update

तूफान का खतरा सबसे ज्यादा गुजरात पर मंडरा रहा है इस चक्रवाती तूफान को बिपरजॉय नाम दिया गया है | यह पूर्व-मध्य अरब सागर और उससे सटे दक्षिण-पूर्व अरब सागर पर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है |

Cyclone Biporjoy Latest Update
Cyclone Biporjoy

मौसम विभाग की तरफ से मिली जानकारी में कहा गया है कि ये तूफान आठ जून की सुबह को भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है वहीं शुक्रवार शाम को इसके अपने सबसे भयानक रूप में होने की संभावना है |

वहीं कोंकण-गोवा-महाराष्ट्र तट पर 8 से 10 जून तक समुद्र में बहुत ऊंची लहरें उठने की संभावना है. खतरे को देखते हुए समुद्र में गए मछुआरों को तट पर लौटने की सलाह दी गई है | इस दौरान 100 से 150 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई जा रही है |


Spread the love