July 7, 2024
apna voter ID card kaise bnaen

apna voter ID card kaise bnaen

Spread the love

घर पर ही बनाएं अपना वोटर आईडी कार्ड और उसे अपडेट भी कराएं और डालें वोट

अगर आपको पहली बार वोट डालना है या आपके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है या वोटर आईडी कार्ड में कोई कमी है तो इन तरीकों से जानिए वोटर आईडी कार्ड बनाना और उसे अपडेट करवाना –

apna voter ID card kaise bnaen
apna voter ID card kaise bnaen

अगर बनवाना है नया वोटर आईडी कार्ड – 1 . सबसे पहले फोन या लैपटॉप का ब्राउजर खोलें |फिर https:// voters.eci.gov.in/ लिंक पर जाएं |
2 . स्क्रीन पर कुछ फार्म खुल जाएंगे | यहां से आप फिल फार्म नं 6 विकल्प चुनें |
3 . साइन -अप पर क्लिक करें |मोबाइल नंबर , कैप्चा डालकर कंटीन्यू पर क्लिक करें |
4 . नाम डालें और कोई पॉसवर्ड बनाएं | ओटीपी की मदद से रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें |
5 . इसके बाद फिर से फिल फार्म नं 6 पर जाएं | लॉग-इन करेंगे तो फार्म खुलेगा |
6 . सारी डिटेल भरें | दस्तावेजों और फोटो को जेपीइजी या जेपीजी फार्मेट में अपलोड करें |
7 . अंत में रेफरेंस नंबर डालकर प्रक्रिया को पूरा करें |इसके बाद 15 -20 दिन में वोटर आईडी कार्ड आपके पास आ जाएगा |

अगर करानी है जानकारी अपडेट –1 . ब्राउजर खोलें और इस https:// voters.eci.gov.in/ लिंक पर जाएं |
2 . फार्म नं – 8 पर जाकर लॉग -इन करें |
3 . अपना वोटर आईडी कार्ड नंबर और राज्य का नाम डालें और फैच डीटेल पर क्लिक करें और बाद में प्रोसीड पर क्लिक कर दें |
4 . इसके बाद आपकी सारी डीटेल स्क्रीन पर दिखने लगेगी |इसे पढ़ने के बाद नेक्स्ट विकल्प पर क्लिक करें | यहां आधार नंबर ,सरनेम और स्थानीय भाषा चुनें ,फिर जो भी जानकारी सही करानी है उसे चुन लें |
5 . जानकारी ( परिवर्तित की गई है )की पुष्टि करने वाला दस्तावेज सबमिट करें ,इसका साइज 2 एमबी ही रखें |
6 . प्रक्रिया को पूरा करने के बाद रिफरेंस नंबर आएगा ,जिसे आप नोट कर लें |

apna voter ID card kaise bnaen
apna voter ID card kaise bnaen

अपडेट जानने के लिए ऐसे करें ट्रैक – 1 . ब्राउजर पर जाकर https:// voters.eci.gov.in/ लिंक पर जाएं |
2 . इसके होम पेज पर दाएं और एक विकल्प दिखेगा ‘ ट्रैक योर एप्लिकेशन ‘ उस पर क्लिक करें |
3 . यहां एप्लिकेशन नंबर डालकर राज्य चुन लें |
4 . ऐसा करते ही आप अपनी प्रक्रिया का स्टेटस जान पाएंगे |

नोट : आप इसके लिए वोटर हेल्पलाइन एप की भी मदद ले सकते हैं | एप में लॉग -इन करने के बाद आप क्रमश : फार्म नंबर 6 और 8 का उपयोग कर सकते हैं | साथ ही ‘ ट्रैक योर एप्लिकेशन ‘ से स्टेटस भी जाँच सकते हैं |


Spread the love

Leave a Reply