July 7, 2024
Tata Curvv EV

Tata Curvv EV

Spread the love

इंडिया में इस साल लांच होंगी ये तूफानी कारें, एक बार चार्ज होने पर चलेंगी 500 किल्लोमीटर

नई दिल्ली : भारत का ऑटो बाजार दुनियां के अन्य देशो के मुकाबले काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश में महिंद्रा, मारुती सुजुकी, हुंडई व टाटा मोटर्स जैसी कंपनियां एक दूसरे को पीछे छोड़ने के इरादे से आये दिन नई नई सेगमेंट लांच करती रहती है। हालही में इंडिया के ऑटो सेक्टर में एल्क्ट्रिक बाजार काफी बड़ा हो गया है। अब सभी कंपनियां अपनी विरोधी कम्पनी को टक्कर देने लिए इस बाजार में उतर चुकी हैं। आज हम इंडिया में इस साल लांच होने वाली तूफानी कारों के बारे जानेंगे।

Upcoming Electric Car Launches in India 2024

Maruti Suzuki EVX – डीजल, पेट्रोल व सीएनजी कारों में प्रख्यात मारुती सुजुकी भी इस साल एक नई इलेक्ट्रिक कार पर काम कर रही है। जल्द ही मारुती ईवीएक्स के रूप में एक एल्क्ट्रिक कार उतारने वाली है।मारुति सुजुकी eVX एक अपकमिंग इलेक्ट्रिक SUV है जिसकी भारत में लॉन्चिंग इस साल के अंत में या जनवरी 2025 में होने की उम्मीद है। यह कार मारुति सुजुकी की पहली सब-कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV होगी।

कम्पनी की माने तो मारुति सुजुकी eVX को 60 kWh के बैटरी पैक के साथ पेश किया जाएगा जो कार को 550 किलोमीटर से अधिक की रेंज देगा। कार को एक इलेक्ट्रिक मोटर द्वारा संचालित किया जाएगा जो 150 kW से अधिक का पावर और 350 Nm से अधिक का टॉर्क उत्पन्न करेगी।

Upcoming Electric Car Launches in India 2024
maruti suzuki evx electric suv

मारुति सुजुकी eVX की कीमत ₹20 लाख से ₹25 लाख के बीच होने की उम्मीद है। यह कार भारतीय बाजार में Tata Nexon EV, MG ZS EV और Hyundai Kona EV जैसी अन्य इलेक्ट्रिक SUVs को टक्कर देगी।

Mahindra XUV E8 – मारुती सजूकी की तरह अब महिंद्रा भी इलेक्ट्रिक बाजार में अपना दबदबा जमाने के लिए कमर कस चुकी है। महिंद्रा अब XUV e8 एक इलेक्ट्रिक एसयूवी जल्द बाजार में उतारने को उत्सुक है। महिंद्रा XUV e8 में XUV700 के समान डिज़ाइन होगा, लेकिन कुछ इलेक्ट्रिक-विशिष्ट टच के साथ। इनमें एक बंद ग्रिल, एयरोडायनामिक व्हील और नीले रंग के रंग शामिल हो सकते हैं।

कम्पनी की रिपोर्ट के अनुसार XUV e8 को दो बैटरी पैक विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा: एक 60 kWh और एक 80 kWh। 60 kWh बैटरी पैक 400 किमी के आसपास की रेंज देगा, जबकि 80 kWh बैटरी पैक 450 किमी के आसपास की रेंज देगा। XUV e8 दोनों सिंगल और डुअल मोटर विकल्पों के साथ उपलब्ध होगा।

Upcoming Car Launches in India 2024
Mahindra XUV E8

सिंगल-मोटर संस्करण लगभग 230 बीएचपी पैदा करेगा, जबकि डुअल-मोटर संस्करण लगभग 345 बीएचपी पैदा करेगा। वहीं अगर इसकी कीमत की बात करें तो कीमत ₹35 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होने की उम्मीद है। XUV e8 को भारतीय इलेक्ट्रिक एसयूवी बाजार में एक प्रमुख गेम-चेंजर होने की उम्मीद है। इसकी भारत में लॉन्चिंग दिसंबर 2024 में होने की उम्मीद है।

Tata Curvv EV – कारों के बाजार में टाटा मोटर्स भी भारतीय बाजार में अग्रणी कम्पनी है। टाटा मोटर्स भी इस साल इलेक्टिक बाजार में तहलका मचाने के लिए अपनी टाटा कर्व EV के साथ बाजार में उतर रही है। इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक SUV की भारत में लॉन्चिंग अप्रैल 2024 में होने की उम्मीद है। यह कार टाटा मोटर्स की नई डिजाइन लैंग्वेज ‘इवोलेट’ पर आधारित है और इसमें एक आकर्षक और आधुनिक लुक है।

Upcoming Car Launches in India 2024
Tata Curvv EV

टाटा मोटर्स द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार टाटा कर्व EV को दो अलग-अलग बैटरी पैक विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा। एक विकल्प 40.5 kWh का बैटरी पैक होगा जो कार को 300 किलोमीटर से अधिक की रेंज देगा। दूसरा विकल्प 50 kWh का बैटरी पैक होगा जो कार को 400 किलोमीटर से अधिक की रेंज देगा। कार को एक इलेक्ट्रिक मोटर द्वारा संचालित किया जाएगा जो 150 kW से अधिक का पावर और 350 Nm से अधिक का टॉर्क उत्पन्न करेगी।

टाटा कर्व EV की कीमत ₹15 लाख से ₹20 लाख के बीच होने की उम्मीद है। यह कार भारतीय बाजार में Honda City e:HEV, Hyundai Creta EV और MG Astor EV जैसी अन्य इलेक्ट्रिक SUVs को टक्कर देगी।


Spread the love

Leave a Reply