July 7, 2024
Ujjain Rape Case News

Ujjain Rape Case News

Spread the love

MP के उज्जैन में 12 वर्षीय लड़की से बलात्कार, रेप के बाद अर्धनग्न उज्जैन की सड़कों पर घूमती रही बच्ची

नई दिल्ली :Ujjain Rape Case News- मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के महाकाल थाना क्षेत्र से अत्यंत क्रूरतापूर्ण दुराचार का मामला सामने आया है। यहां एक 12 वर्षीय नाबालिगा के साथ निर्भया कांड जैसी हैवानियत की गयी। इतना ही नहीं दुराचार करने के बाद दोषी इस बच्ची को सुनसान जगह पर फेंक कर चले गए। इसके बाद बच्ची को जैसे होश आया बच्ची खुद उज्जैन की सड़कों पर अर्धनग्न अवस्था में मदद के लिए घूमती रही। ये बच्ची सतना की है। लेकिन उज्जैन कैसे पहुंची ये पुलिस अभी जाँच कर रही है।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार इस बलात्कार कांड में अभी तक चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चूका है। पुलिस ने दोषियों तक पहुंचने के लिए कई टेक्निक का सहारा लिया। पुलिस को एक आश्रम से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले को सुलझाने में मदद मिली जहाँ ये बच्ची अर्धनग्न अवस्था में किसी से मदद मांग रही नज़र आई थी। इसके बाद पुलिस ने आठ किल्लोमीटर तक के सीसीटीवी कैमरा खंगाल डाले, इसमें बच्ची ऑटो रिक्शा में बैठी हुई नज़र आई थी।

इसी से पुलिस को जाँच में मदद मिली, पुलिस ने ऑटो चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कि तो उसने कहा कि उसने तो बच्ची की मदद की थी, क्यूंकि बच्ची तो पहले से खून से लथपथ थी। लेकिन पुलिस के ये बात गले नहीं उतर पाई, क्यूंकि अगर बच्ची पहले से खून से लथपथ थी तो रिक्शा चालक उसे हॉस्पिटल क्यों नहीं लेके गया , या उसने पुलिस को क्यों नहीं सूचित किया ? जबकि सीसीटीवी फुटेज के अनुसार तो वह बच्ची को सुनसान जगह पर छोड़ गया था। Ujjain Rape Case News

Ujjain Rape Case News

Ujjain Rape Case News
Ujjain Rape Case CCTV Footage

इस तरह जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारी सचाई बता दी , उसके साथ तीन अन्य लोग भी इस बलात्कार कांड में शामिल थे। वहीं बलात्कार के कारण बच्ची को काफी अंदरूनी चोटें आई हैं बच्ची का काफी खून बह चूका था। पुलिस कर्मियों ने बच्ची को खून दिया। अभी भी बच्ची की हालत गंभीर है लेकिन स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची का ओप्रेसन किया गया है। गिरफ्तार आरोपी ड्राइवर ने हॉस्पिटल से भागने की भी कोशिश की थी, पुलिस के अनुसार आरोपी ड्राइवर की उम्र 38 साल है। जबकि अन्य आरोपियों की पहचान उज्जागर नहीं की गयी है। Ujjain Rape Case News

वहीं पुलिस ने दोषी लोगों को गिरफ्तार कर पोक्सो एक्ट के तहत मामल दर्ज़ जाँच शुरू कर दी है। वहीं महाकाल थाने के इंपेक्टर अजय वर्मा ने बच्ची को गोद लेने की बात कही है। अजय वर्मा ने कहा की अगर बच्ची के दादा जी या अन्य परिवारक मेंबर चाहेंगे तो वह बच्ची को गोद ले लेंगे। क्यूंकि बच्ची अपने दादा के पास रहती है।


Spread the love

Leave a Reply