July 7, 2024
Khalistani leader Gurpatwant Singh Pannun threatens to PM Modi and CM Bhagwant Mann

Khalistani leader Gurpatwant Singh Pannun threatens to PM Modi and CM Bhagwant Mann

Spread the love

खालिस्तानी आंतकी गुरपंत पन्नू ने पीएम मोदी व पंजाब के सीएम मान को दी धमकी

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गणतंत्र दिवस पर जान से मारने की धमकी मिली है। ये धमकी भारत में प्रतिबंधित आंतकी संगठन सिख फॉर जस्टिस के मुखी आंतकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दी है। पन्नू ने अपने संदेश में कहा कि 26 जनवरी को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को हम गैंगस्टरों की मदद से जान से मारेंगे व अपने साथी निज्जर की हत्या का बदला लेंगे।

उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी 26 जनवरी के दिन बिना सिक्योरिटी के तिरंगा झंडा लहराने की चुनौती दी। आंतकी पन्नू ने कहा कि अगर पीएम मोदी को इतने लोग प्यार करते हैं तो वो बिना सिक्योरिटी के गणतंत्र दिवस के मौके पर हिस्सा लें।

Khalistani leader Gurpatwant Singh Pannun threatens to PM Modi and CM Bhagwant Mann

खालिस्तानी आंतकी पन्नू ने कहा हम 26 जनवरी को पंजाब के सीएम मान को झंडा नहीं फहराने देंगे इस मौके हम पंजाब के गैंगस्टरों की मदद से अपने साथी निज्जर की हत्या का बदला लेंगे। पन्नू ने गैंगस्टरों को भी अपने संगठन में जुड़ने को कहा है। उसने गैंगस्टरों के बारे में कहा कि पंजाब पुलिस पंजाब के बच्चों का फेक एन्काउंटर कर रही है। साथी उसने सीएम मान की तुलना पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह से की व डीजीपी गौरव यादव को पूर्व डीजीपी गोबिंद राम बताया।

Khalistani leader Gurpatwant Singh Pannun threatens to PM Modi and CM Bhagwant Mann
Khalistani leader Gurpatwant Singh Pannun threatens to PM Modi and CM Bhagwant Mann

पन्नू ने कहा कि भगवंत मान जहाँ भी तिरंगा फहराएंगे हम वहां का माहौल बिगाड़ देंगे। आंतकी पन्नू ने कहा कि 26 जनवरी को एसएफजे खालिस्तानी झंडा फहराएगा व अपने साथी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का बदला लेगा। पन्नू ने राम मंदिर के निर्माण पर भी मुलिस्म समुदाय को भड़काने की कोशिश की, निज्जर ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बाबरी मस्जिद को ढहा कर बनाया गया है जोकि सीधे तौर पर 2 करोड़ मुस्लिम लोगों का धर्म परिवर्तन है।

उसने मुस्लिम समुदाय के लोगों से भारत से अलग उर्दिस्तान की मांग करने की अपील की। आंतकी पन्नू ने पंजाब के अमृतसर से अयोध्या तक सभी एयरपोर्ट बंद करवाने की भी धमकी दी है। बता दें कि साल 2019 में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्र को इंडिया में एसएफजे प्रतिबंधित करने की अपील की थी। जिसके बाद से ही इस आंतकी संगठन को इंडिया में बैन किया हुआ।


Spread the love

Leave a Reply