डेरा सिरसा प्रमुख बाबा राम रहीम को मिली 50 दिन की पैरोल, यूपी के बागपत आश्रम में रहेंगे राम रहीम
डेरा सिरसा प्रमुख बाबा राम रहीम को मिली 50 दिन की पैरोल, यूपी के बागपत आश्रम में रहेंगे राम रहीम
फाजिल्का(पंजाब ): डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा राम रहीम को एक बार फिर पैरोल मिल गयी है। राम रहीम कल शाम रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर 50 दिन की पैरोल पर आये हैं। राम रहीम पैरोल अविधि दौरान यूपी के बागपत डेरा सच्चा सौदा के आश्रम में रहेंगे। राम रहीम ने बागपत आश्रम पहुंचते ही अपने समर्थकों के लिए एक वीडियो जारी कहा अभी शाह सतनाम जी का जन्म महीना चल रहा है इसकी सभी संगत को बहुत- बहुत बधाई।
राम रहीम ने कहा कि जैसे कि इस समय देश में भगवान श्री राम के मंदिर की प्राण प्रतिस्ठा का माहौल है। इसलिए सभी संगत भी अपने घरों में दीपमाला करे क्यूंकि हम सभी भी भगवान श्री राम जी के वंस हैं।
राम रहीम ने अपने समर्थकों को घरों में ही रहने की अपील की, राम रहीम ने कहा कोई भी यूपी नहीं आएं। । रोहतक की सुनारिया जेल से छठी बार 50 दिन की पैरोल पर डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह शुक्रवार रात यूपी बरनावा तहसील स्तिथ आश्रम पहुंचे। उनके साथ हनीप्रीत व अन्य परिवारिक सदस्य भी थे। अपने पैरोल के 50 दिन राम रहीम यही व्यतीत करेंगे।
![Dera Sirsa chief Baba Ram Rahim gets 50 days parole](https://hindustangk.com/wp-content/uploads/2024/01/Dera-Sirsa-chief-Baba-Ram-Rahim-gets-50-days-parole-300x152.jpg)
Dera Sirsa chief Baba Ram Rahim gets 50 days parole
दुष्कर्म व हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल से हरियाणा पुलिस सुरक्षा में लेकर शाम पांच बजे निकली।
बाबा गुरमीत सिंह राम रहीम को पुलिस की चार गाड़ियों की सुरक्षा में लेकर इंस्पेक्टर बिनौली शाह सतनाम सिंह आश्रम बरनावा में देर शाम 7.20 बजे पहुंचे। उसके आश्रम में प्रवेश करते ही मुख्य द्वार बंद कर दिया गया। बता दें कि बाबा राम रहीम जेल में अच्छे आचरण कारण बार बार पैरोल मिल रही है।
पंजाब एन्ड हरियाणा हाई कोर्ट में एक दायर याचिका के जवाब में हरियाणा सरकार ने कोर्ट को बताया था कि चूँकि राम रहीम हार्ड क्रिमिनल नहीं हैं सरकार के अनुसार राम रहीम भारतीय दंड सहिंता की धारा 120 के तहत आईपीसी 302 अधीन सजा भुगत रहे हैं। राम रहीम सीधे तौर पर कत्लकांड में शामिल नहीं है बल्कि उन्हें इस केस में साजिस रचने के आरोप के तहत सजा हुई है।
इस दौरान हाई कोर्ट ने हरियाणा सरकार को राम रहीम की तरह समान अपराध करने वाले कैदियों की पैरोल पर भी विचार करने को कहा था। कोर्ट ने कहा की हरियाणा सरकार बताये क्या अन्य कैदियों को भी पैरोल मिल रही है ? जो राम रहीम वाले समान अपराध के दोषी हैं ? शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने राज्य सरकार को इस मामले पर कुछ सुझाव भी दिए थे।
Post Comment
You must be logged in to post a comment.