शरीर के साथ -साथ जरूरी है अपने दांतों की देखभाल |
शरीर के साथ -साथ जरूरी है अपने दांतों की देखभाल |
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए में दांत सबसे ज्यादा भूमिका निभाते हैं |सही तरह से खाना चबाएंगे तो ही आपका स्वास्थ्य बेहतर बनेगा |
- अच्छी साफ-सफाई: दिन में दो बार ब्रशिंग करना और फ्लॉसिंग का उपयोग करना आपके दाँतों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।
- स्वस्थ आहार: कैल्शियम, विटामिन और प्रोटीन समेत सही पोषण वाला आहार खाना आपके दाँतों को मजबूती प्रदान करता है।
- रुखा-प्यासा नहीं रहें: पानी पिएं और अपने मुँह को हमेशा गीला रखें, क्योंकि यह मुँह के बैक्टीरिया को नष्ट करता है और दाँतों को स्वस्थ रखता है।
- डेंटल चेकअप: नियमित रूप से दांतों की जाँच कराना और डेंटल के साथ सलाहकारी संपर्क में रहना आपके दाँतों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है।
- छोटी चीजों का ध्यान रखें: दांतों को किसी भी तरह की चोट या चीरा लगने पर तुरंत डेंटिस्ट से मिलें, ताकि समस्या को तुरंत सही किया जा सके।
ऐसे बनाएं दांतों को स्वस्थ –
- मीठे पदार्थ या अम्लीय पेय पदार्थों का सेवन भोजन के साथ करें | इससे उनमें मौजूद हानिकारक पदार्थों के संपर्क को कम किया जा सकता है |
- भोजन में कच्चे फल या सब्जियां शामिल करने से लार के प्रवाह को बढ़ाने में मदद मिलती है जिसे दांतों की सफाई होती है और हानिकारक बैक्टीरिया कम पनपते हैं |
किसी भी मीठे या अम्लीय पदार्थ का सेवन करने के बाद पानी से कुरला करें |
अम्लीय पेय पदार्थ स्ट्रॉ का उपयोग करके पिएं ,इसे दांतों को सीधे उनके संपर्क में आने से रोका जा सकेगा |
- 24 घंटे में कम से कम दो बार ब्रश करें |
- हर 6 महीने में दांतों की जाँच कराना भी जरूरी है |
बच्चों का भी रखें ध्यान – danto ki safai kaise kare
बच्चों में संतुलित नमक और शक़्कर खाने की आदत विकसित करने से पहले 5 साल महत्वपूर्ण होते हैं इस स्थिति में खराब खानपान का असर न सिर्फ उनके दांतों पर होता है बल्कि ये उनके पुरे स्वास्थ्य पर भी असर डालता है क्योंकि बच्चों की आंते बहुत नरम होती है इसलिए अधिक नमक और शक़्कर के सेवन के कारण उन्हें पाचन या आंतों में परेशानी हो सकती है | उनके शरीर को पर्याप्त मात्रा में शुगर प्रदान करने के लिए उन्हें फल दिए जाने चाहिए |
इस तरह आप अपने व बच्चों के दांतों का ख्याल रख सकते हैं |
Post Comment
You must be logged in to post a comment.