July 7, 2024
apna weight ( vajan ) kaise ghtaen ( kam ) karen

apna weight ( vajan ) kaise ghtaen ( kam ) karen

Spread the love

अपनी सेहत का इस तरह रखें ख्याल ,आप नींद में भी वजन घटा सकते हैं जानें वजन घटाने के तरीके

कैसा लगेगा आप सोकर भी वजन घटा सकें तो ? लेकिन यह सच अगर कुछ आदतों को अपनाया जाए तो नींद के दौरान भी शरीर में जमा फैट को कम किया जा सकता है | जानिए कुछ तरीके वजन घटाने के –

नींद गहरी हो तो फैट तेजी से गर्म होता है – डीप स्लीप नींद की वह अवस्था है जब शरीर प्रभावी तरीके से फैट बर्न करता है | रोज 7 से 8 घंटे की नींद इस प्रक्रिया को बढ़ाती है | गहरी नींद के लिए बेड टाइम रूटीन जरुरी है | सोने से पहले लगभग दो घंटे पहले गेजेट्स बंद कर दें | बेडरूम ठंडा रखें | कमरे का वातावरण खुशनुमा रखें |

apna weight ( vajan ) kaise ghtaen ( kam ) karen
apna weight ( vajan ) kaise ghtaen ( kam ) karen

सोने का रूटीन बनाएं हार्मोन बेहतर काम करते हैं -जब आप तेज तय समय पर सोते जागते हैं तो शरीर फैट बर्न करने वाले हार्मोन जैसे ग्रोथ हार्मोन को बेहतर तरीके से इस्तेमाल करता है |इसके इलावा यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को नियंत्रित करता है ,जिससे फैट बर्न में मदद मिलती है |इसलिए वीकेंड में भी समय पर सोएं और जागें | इससे शरीर की प्राकृतिक स्केर्डियन रिदम बेहतर होगी |

रात का भोजन जल्दी खाएं और प्रोटीन बढ़ाएं –सोने के दो तीन घंटे पहले भोजन और उसमें अधिक लीन प्रोटीन दोनों जरूरी है | क्योंकि भोजन के तुरंत बाद सोने से शरीर फैट बर्निग मोड़ में नहीं आता |वहीं लीन प्रोटीन रेस्टिंग मेटाबॉलिक रेट बढ़ता है | यह देर रात होने वाली क्रेविंग भी घटाता है |पनीर ,दालें , बेसन का चीला इसका अच्छा स्रोत है |

apna weight ( vajan ) kaise ghtaen ( kam ) karen
apna weight ( vajan ) kaise ghtaen ( kam ) karen

इंटरमिटेंट फास्टिंग करें ,जमा हुआ फैट घटता है – इंटरमिटेंट फास्टिंग से नींद में फैट तेजी से बर्न होता है | इसमें भोजन की अवधि को सीमित करते हुए उपवास की अवधि को बढ़ते हैं | इसमें शरीर ऊर्जा के लिए पहले से जमा फैट का उपयोग करना शुरू कर देता है | इसे 12 घंटे के उपवास से शुरू कर 14 से 16 घंटे तक बढ़ा सकते हैं |

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग ,पाचन बेहतर होता है – दिन के समय स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करने से से मसल मांस बढ़ता है | यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ता है जिससे नींद के दौरान फैट बर्न करने में मदद मिलती है | जिम नहीं जा सकते तो बॉडीवेट एक्सरसाइज – जैसे पुशअप ,प्लैंक आदि भी पर्याप्त है |


Spread the love

Leave a Reply