Baba Ram Ram Rahim News Today : फिर 40 दिनों के लिए पैरोल पर आये डेरा प्रमुख राम रहीम इंसा
चंडीगढ़ : रोहतक की सुनारिया जेल से बाबा राम रहीम को एक बार फिर 40 दिनों की पैरोल मिल गयी है। Baba Ram Ram Rahim News Today डेरा प्रमुख बाबा राम रहीम इसे पहले भी पैरोल पर दो बार लम्बे समय के लिए आ चुके हैं। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख की इस पैरोल को आदमपुर विधानसभा उपचुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है। आदमपुर में तीन नवंबर को उपचुनाव होने हैं।
UP के बरनावा आश्रम पहुंचे राम रहीम : Baba Ram Ram Rahim News Today
सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा दोषी ठहराए गए बाबा राम रहीम अब पैरोल पर आये हैं बाबा सीधे सुनारिया जेल से यूपी के बागपत जिले के बरनावा आश्रम पहुंचे। उन्हें इस बार 40 दिनों की पैरोल मिली है। गुरमीत राम रहीम इंसा भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यहां बरनावा आश्रम पहुंचे। आपको बता दें कि बाबा राम रहीम को साल 2017 में पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत ने दो साध्विओं के दुराचार केस में 20 साल की सजा सुनाई थी। तब से बाबा राम रहीम रोहतक की सुनरिया जेल में हैं। उन्हें इसे पहले लम्बी अवधि के लिए दो बार पैरोल मिल चुकी है।
ये भी पढ़े :
क्या होती है पैरोल ? पैरोल और फरलो में क्या अंतर है ?
इससे पहले बाबा राम रहीम को जून में 30 दिनों की पैरोल व फरवरी में 21 दिनों की पैरोल मिली थी। इससे पहले भी राम रहीम बाबा को माता से मिलने के लिए आपातकाल पैरोल दी गयी थी। तब वो हरियाणा के गुरुग्राम में रहे थे। उन्हें सरकार ने जेड सुरक्षा भी दी थी। क्यूंकि राम रहीम को एडीजीपी की रिपोर्ट के अनुसार खतरा बताया गया था।
अन्य मामलों में राम रहीम को सुनाई सजा : Baba Ram Ram Rahim News Today
दो साध्वियों से दुराचार के इलावा बाबा राम रहीम को सीबीआई की अदालत पत्रकार छत्रपति हत्या मामले में व रंजीत मर्डर केस में भी सजा सुना चुकी है। राम रहीम बाबा पर साधुओं को नपुसंक बनाने का केस भी चल रहा है। बता दें कि बाबा राम रहीम की तरफ से निचली अदालत के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती भी दी गयी है जिनपर अभी फैसला आना बाकि है। बाबा राम रहीम के पास अभी तक अपने फैसलों के खिलाफ चुनौती देने लिए हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट का विकल्प है।अगर किसी वजह से वहां राम रहीम के खिलाफ जुर्म साबित नहीं हुए तो राम रहीम बाबा को अदालत बाइज्जत बरी करने के आदेश भी दे सकती है।
Post Comment
You must be logged in to post a comment.